फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Agencies lifted 11 thousand metric tons of wheat in a single day

एजेंसियों ने एक ही दिन में 11 हजार मीट्रिक टन गेहूं उठाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Agencies lifted 11 thousand metric tons of wheat in a single day
फतेहाबाद स्थित अनाज मंडी में गेहूं को बोरियों में भरते मजदूर। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक तेज हो गई है। जिले में अब तक एक लाख 52 हजार 794 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो गई है। लगातार उठान को लेकर आ रही समस्या को प्रशासन ने बुधवार को कुछ कम करने का प्रयास किया। उठान कार्य में एकदम से तेजी आई है।
विज्ञापन

बुधवार को एक ही दिन में 11 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया गया। हालांकि, आवक बढ़ने के चलते इस प्रक्रिया में अभी और तेजी की मांग हो रही है। मौजूदा स्थिति में अनाज मंडियों में गेहूं की बोरियां और खुले ढेर शेड के नीचे से लेकर सड़क तक पर लगने लगे हैं।
विज्ञापन

एफसीआई ने गोदाम में बिठाए कर्मचारी, साफ गेहूं नहीं आई तो होगी वापस
उधर, फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया के गोदामों में कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अगर आढ़तियों की ओर से भेजी जाने वाली गेहूं साफ न हो तो वापस कर दी जाए। व्यापार मंडल की ओर से भी आढ़तियों से आह्वान किया गया है कि गेहूं साफ करके ही बोरी में भरवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अब तक हुई गेहूं खरीद : एक लाख 52 हजार 794 एमटी
फूड सप्लाई ने की खरीद : 40 हजार 178 मीट्रिक टन
हैफेड ने की खरीद : 87 हजार 604 मीट्रिक टन
एचडब्ल्यूसी ने की खरीद : 20 हजार 662 मीट्रिक टन
एफसीआई ने की खरीद : 6 हजार 73 मीट्रिक टन
जिले में अब तक हुआ उठान
गेहूं का कुल उठान : 17 हजार 58 मीट्रिक टन
फूड सप्लाई : 2 हजार 104 मीट्रिक टन
हैफेड : 12 हजार 908 मीट्रिक टन
एचडब्ल्यूसी : 2046 मीट्रिक टन
कोट
गेहूं की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। उठान कार्य में भी तेजी आई है। किसानों से आग्रह है कि वे अपनी फसल को सूखाकर ही अनाज मंडी व खरीद केंद्रों में लाए ताकि उन्हें फसल बेचने में कोई परेशानी न हो।
-प्रदीप कुमार, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed