फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After three days, registry started at the old collector rate in E-Disha Center

Fatehabad News: तीन दिनों बाद ई-दिशा केंद्र में पुराने कलेक्टर रेट पर शुरू हुई रजिस्ट्री

Wed, 02 Apr 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 02 Apr 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
After three days, registry started at the old collector rate in E-Disha Center
 ई-दिशा केंद्र में इंतकाल व रजिस्ट्री संबंं​धित काम के लिए लाइन में खड़े लोग।
फतेहाबाद। ई-दिशा केंद्र में तीन दिनों बाद रजिस्ट्री का काम शुरू हुआ। सरकार की ओर से एक अप्रैल से शहर में नए कलेक्टर रेट लागू होने थे, लेकिन सरकार ने नए कलेक्टर रेट न लागू करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन


बुधवार को फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में कुल 52 रजिस्ट्री पुराने कलेक्टर रेट पर हुईं। वहीं पिछले तीन दिनाें से रजिस्ट्री नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं रजिस्ट्री नहीं होने से नागरिकों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे थे। फतेहाबाद के ई-दिशा केंद्र में तैनात ऑपरेटर देवीलाल ने बताया कि सोमवार को छुट्टी होने व मंगलवार को नए कलेक्टर रेट लागू होने की बात थी, लेकिन पोर्टल पर पुराने कलेक्टर रेट ही थे, जिस कारण रजिस्ट्री नहीं हो सकी। मंगलवार शाम को पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री करने के आदेशों के बाद बुधवार को रजिस्ट्री का काम किया गया।
विज्ञापन




चार माह पहले ही बढ़ाए थे कलेक्टर रेट



सरकार की ओर से चार माह पहले ही कलेक्टर रेट बढ़ाए गए थे, पूरे जिले में एक दिसंबर 2024 को नए कलेक्टर रेट लागू किए गए थे। जिसके बाद फिर से सरकार ने चार माह बाद नए कलेक्टर रेट लागू करने की बात कही थी, लेकिन नए कलेक्टर रेट लागू न करने के मंगलवार सरकार ने आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----

दो दिनों से नहीं हो रही थी रजिस्ट्री, इसलिए आज फिर आए

- ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री करवाने आए विशन कुमार, सोमवीर, कृष्ण ने बताया कि सोमवार को रजिस्ट्री करवाने आए थे, लेकिन छुट्टी होने के कारण काम नहीं हो सका। मंगलवार को लागू होने वाले नए कलेक्टर रेट को लेकर दिक्कत आ रही थी। जिस कारण मंगलवार को भी रजिस्ट्री नहीं हुई। बुधवार को रजिस्ट्री हुई है लेकिन पुराने कलेक्टर रेट पर ही हुई है। अगर पुराने कलेक्टर रेट पर ही रजिस्ट्री होनी थी, तो मंगलवार को ही रजिस्ट्री कर देते, ताकि जनता को बार-बार चक्कर न लगाने पड़े और बेवजह परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed