फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the protest, the candidate's flax was removed in the city

विरोध के बाद शहर में लगे प्रत्याशी के फ्लैक्स उतारे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
After the protest, the candidate's flax was removed in the city
हर में अवैध रूप से लगे होर्डिंग उतारते नगर परिषद कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर में नगर परिषद के चेयरमैन पद का मुकाबला कांटे का हो गया है। ऐसे में प्रत्याशियों की ओर से ओधे हथकंडे अपनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। शुक्रवार रात को आए अंधड़ में भी कारगुजारी कर दी गई। जिन स्थानों पर फ्लैक्स लगाने के लिए दूसरे प्रत्याशियों को अनुमति तक नहीं दी गई, वहां रातोंरात भाजपा प्रत्याशी के फ्लैक्स लग गए। हालांकि, अन्य प्रत्याशियों के भारी विरोध के बाद शनिवार शाम तक नगर परिषद प्रशासन ने भाजपा प्रत्याशी के फ्लैक्स भी उतरवा दिए।
विज्ञापन

दरअसल, चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन द्वारा होर्डिंग्स, बैनर व फ्लैक्स लगाने के लिए स्थान निर्धारित किए गए थे। स्ट्रीट लाइट के खंभों पर फ्लैक्स लगाने की एक निर्दलीय उम्मीदवार ने अनुमति मांगी थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं दी गई। मगर शुक्रवार की रात उन सभी खंभों पर भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र खिंची के फ्लैक्स लगा दिए गए। इसी तरह यूनिपोल्स पर भी सिर्फ भाजपा प्रत्याशी के फ्लैक्स लगे रहे, जबकि दूसरे प्रत्याशियों के फाड़ दिए गए। सुबह जब अन्य प्रत्याशियों ने यह स्थिति देखी तो उन्होंने अधिकारियों के सामने अपना रोष जाहिर किया। नगर परिषद प्रशासन को दोपहर तक अवैध रूप से लगाए गए फ्लैक्स हटाने की चेतावनी दी गई। इसके बाद अधिकारियों ने एक टीम को फ्लैक्स हटाने के लिए लगाना पड़ा। शाम 5 बजे तक सभी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगे फ्लैक्स हटा दिए गए।
विज्ञापन

कोट
शहर में खंभों पर फ्लैक्स लगाने की जानकारी संज्ञान में आई थी। टीम को भेजकर तत्काल प्रभाव से अवैध तरीके से लगे फ्लैक्स हटवा दिए गए थे।
-ऋषिकेश, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed