फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the MLA, now there is a flurry of bringing an external candidate for the chairman as well.

विधायक के बाद अब चेयरमैन के लिए भी बाहरी प्रत्याशी लाने की सुगबुगाहट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
After the MLA, now there is a flurry of bringing an external candidate for the chairman as well.
फतेहाबाद। नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में अब तक सबसे आगे चल रही भाजपा में नगर परिषद चेयरमैन के दावेदार को लेकर पेंच फंसा हुआ है। स्थानीय नेता जहां पार्टी कैडर से ही किसी कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाने की मांग उठा रहे हैं, तो पार्टी का एक धड़ा बाहरी प्रत्याशी भी तलाश रहा।
विज्ञापन

वहीं एक धड़ा ऐसा बाहरी व्यक्ति पार्टी में शामिल करके प्रत्याशी बनाने की कोशिश में है, जिसको जीत का मजबूत दावेदार बताकर कमल के निशान पर मैदान में उतारा जा सके। हालांकि, ऐसा पहले भी 2019 के विधानसभा चुनाव के समय हो चुका है। उस समय कांग्रेस से दुड़ाराम को ऐन मौके पर भाजपा में शामिल करवाया गया और टिकट थमा दी गई। बाद में दुड़ाराम भाजपा की टिकट पर फतेहाबाद विधानसभा से विधायक भी चुने गए। संवाद
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर बैठक में उठ रहे विरोध के स्वर
पुख्ता सूत्रों के अनुसार भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप से लेकर संगठन की बैठकों में भी बाहरी प्रत्याशी लाने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रमुख मोर्चों के मुख्य पदाधिकारी भी इस मांग को उठाने लगे हैं कि विधानसभा चुनाव की तरफ चेयरमैन चुनाव में भी बाहरी प्रत्याशी नहीं होना चाहिए। इसकी एक वजह यह भी है कि बेशक दुड़ाराम भाजपा की टिकट पर विधायक बन चुके हैं, लेकिन पार्टी संगठन के साथ उनका तालमेल घनिष्ठ नहीं हो पाया है। बड़े मौकों पर ही उन्हें भाजपा कार्यालय में देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी स्तर पर पांच प्रमुख दावेदारों के नाम उठ रहे
स्थानीय पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर से संगठन की बैठकों में पांच प्रमुख दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। इनमें एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत ओड, वरिष्ठ महिला नेत्री विद्या रत्ती, कार्यालय प्रभारी बनवारी लाल, रजत खांडा के अलावा कुछ दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए पूर्व बैंक मैनेजर रामकुमार मेहरा का नाम भी उठ रहा है।
कोट
संगठन की बैठकों में हर बार यह मांग उठती रही है कि पार्टी कैडर से ही किसी नेता या कार्यकर्ता को नगर परिषद में चेयरमैन पद का दावेदार बनाना चाहिए। किसी बाहरी को क्यों लाया जाए, जब पार्टी अपने संगठन पर जीतने का दारोमदार रखती है।
-कंवल चौधरी, प्रभारी, आईटी सेल फतेहाबाद
कोट
यह तो सभी चाहते हैं कि पार्टी के लिए लंबे समय से काम कर रहे किसी नेता या कार्यकर्ता को ही नगर परिषद चुनाव में चेयरमैन का दावेदार बनाया जाए। यह बात संगठन की बैठकों में भी उठाई गई है। बाकी फैसला संगठन हाईकमान ने करना है।

-रणजीत ओड, जिलाध्यक्ष, एससी मोर्चा, फतेहाबाद
कोट
निकाय चुनावों को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी हुई है। शक्ति केंद्रों पर बैठक चल रही है। संगठन जो भी प्रत्याशी तय करेगा, उसी की जीत के लिए हर कार्यकर्ता काम करेगा। कार्यकर्ताओं की भी राय ली जा रही है।
-बलदेव सिंह ग्रोहा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed