फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the director's reprimand the hospital was lit up, 140 lights were installed

Fatehabad News: निदेशक की फटकार के बाद अस्पताल हुआ जगमग, लगाई गई 140 लाइट

Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
After the director's reprimand the hospital was lit up, 140 lights were installed
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में प्रसुता वार्ड के बाहर गैलरी में लगाई गई लाइटेंसंवाद - फोटो : जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्या​र्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती ​शि​क्षिका।
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल को प्रशासन ने आखिरकार जगमग कर दिया है। एनएचएम निदेशक के सख्त निर्देश के बाद अस्पताल में 140 लाइट लगाने का काम पूरा हो गया है। प्रशासन की तरफ से अस्पताल के वार्ड, शौचालयों, गैलरी, परिसर में लाइट लगाई गई हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के सुपरवाइजर गोपाल बंसल, सत्यप्रकाश, कपिल कुमार ने लाइटों को लेकर निरीक्षण किया और रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी है। कई दिनों पूर्व निदेशक विरेंद्र यादव ने अस्पताल का निरीक्षण किया था तो परिसर, वार्डों व शौचालयों में अंधेरा मिला था। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली की तार भी लटकती हुई मिली थी। इसको लेकर निदेशक ने अस्पताल प्रबंधन को कड़ी फटकार लगाई थी।
विज्ञापन

- अस्पताल में लगाए गए साइन बोर्ड
नागरिक अस्पताल में साइन बोर्ड न होने और नोटिस के तौर पर कागज चस्पा मिलने पर निदेशक ने नाराजगी जाहिर की थी। निदेशक ने 26 जनवरी से पहले एसएमओ को साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे। इसके अलावा सीएमओ डॉ. महेंद्र भादू को निर्देश दिए थे कि इसको लेकर बजट जारी किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्री असेसमेंट में भी मिल चुकी है ये ही खामियां
नागरिक अस्पताल का पिछले दिनों कायाकल्प अवॉर्ड को लेकर प्री असेसमेंट हुआ था। इस दौरान टीम ने निरीक्षण किया था तो बिजली की तार लटकते हुए मिलना और सफाई न मिलना आदि खामियां मिली थी। इसी के चलते कायाकल्प अवॉर्ड से भी अस्पताल बाहर हो चुका है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि बिल्डिंग पुरानी होने के कारण बाहर अस्पताल अवॉर्ड से बाहर हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed