फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After the director's reprimand, signboards started being installed, wires are being replaced

Fatehabad News: निदेशक की फटकार के बाद साइन बोर्ड लगने हुए शुरू, बदले जा रहे तार

Sun, 05 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
After the director's reprimand, signboards started being installed, wires are being replaced
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में साइन बोर्ड लगाते हुए कर्मचारीस्त्रोत अस्पताल प्रशासन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में रविवार को प्रशासन की तरफ से साइन बोर्ड लगाने का काम शुरू हो गया। इसके अलावा बिजली की लटकती हुई तार को भी बदला जा रहा है। अस्पताल परिसर में बंद पड़ी लाइट को ठीक करने का भी काम रविवार को दिनभर चलता रहा।
विज्ञापन


बता दें कि वीरवार को स्वास्थ्य विभाग के एनएचएम निदेशक ने नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई थी। निदेशक डॉ. विरेंद्र यादव ने सिविल सर्जन डॉ. महेंद्र भादू को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को एक लाख रुपये का बजट साइन बोर्ड के लिए देने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इस दौरान एसएमओ डॉ. बुधराम को भी निर्देश दिए गए थे कि 26 जनवरी से पहले साइन बोर्ड लग जाने चाहिए। अगर बोर्ड लगा दें तो ही झंडा फहराएं। इसके चलते रविवार को कर्मचारी जच्चा-बच्चा ओपीडी वार्ड में जागरूकता बैनर और साइन बोर्ड लगाने में लगे रहे। मरीजों को परेशानी न हो इसको लेकर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- परिसर को जगमग करने में जुटा प्रशासन

नागरिक अस्पताल में बुधराम रात को भी एनएचएम निदेशक ने निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें परिसर में अंधेरा मिला था। वीरवार को जब वार्ड और शौचालयों का निरीक्षण किया तो वहां भी लाइट बंद मिली थी। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी।


- रिव्यू मीटिंग में भी उठा था मुद्दा

एनएचएम टीम ने हिसार-सिरसा और फतेहाबाद जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया था। इसको लेकर रिव्यू सिरसा में शुक्रवार को हुआ था। इस दौरान भी टीम ने खामियां निदेशक के सामने रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed