फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After suspension of DIPRO, now DC transferred, Mandeep Kaur will be the new Deputy Commissioner

Fatehabad News: डीआईपीआरओ के निलंबन के बाद अब डीसी का तबादला, मनदीप कौर होंगी नई उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
After suspension of DIPRO, now DC transferred, Mandeep Kaur will be the new Deputy Commissioner
मनदीप कौर।
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फतेहाबाद में हुई प्रगति रैली में हुड्डा सरकार में हुए विकास कार्यों को भी पढ़वा देने के मामले में डीआईपीआरओ के निलंबन के बाद अब डीसी राहुल नरवाल का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें फतेहाबाद से स्थानांतरित करके चरखी दादरी का डीसी लगाया है। उनके स्थान पर चरखी दादरी से मनदीप कौर को फतेहाबाद के डीसी के तौर पर भेजा गया है। हालांकि, मनदीप कौर इससे पहले भी फतेहाबाद की डीसी रह चुकी हैं। वह अप्रैल से अगस्त 2023 तक पांच महीने फतेहाबाद की डीसी रही थीं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 25 जुलाई को पुरानी अनाज मंडी में हुई प्रगति रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से भाजपा सरकार के कार्यकाल में फतेहाबाद में हुए विकास कार्यों की सूची पढ़ी थी। मगर इस सूची में कई ऐसी विकास परियोजनाएं शामिल रहीं, जिनका शिलान्यास पूर्व की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार के दौरान हुआ था। इस मामले के बाद सरकार व भाजपा को काफी फजीहत झेलनी पड़ी और विपक्ष ने भी इसे मुद्दा बनाया। 25 जुलाई की ही रात को डीआईपीआरओ आत्माराम कसाना को निलंबित कर दिया गया था। उसके बाद से ही मामले की लगातार जांच चल रही है।
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान रात 2 बजे तक भी व्यवस्थाएं संभालती थीं मनदीप कौर
उपायुक्त मनदीप कौर का इससे पहले का पांच माह का कार्यकाल बेहद शानदार रहा था। जुलाई 2023 में जिले में आई बाढ़ के दौरान डीसी रहते हुए मनदीप कौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से व्यवस्थाओं को मजबूती से संभाला। उन्होंने आबादी क्षेत्र में बाढ़ के पानी को नहीं घुसने देने के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध करवाए। साथ ही फतेहाबाद शहर की तरफ बढ़ रहे बाढ़ के पानी को नेशनल हाईवे के किनारे पर ही रोके रखने के लिए बड़ी गंभीरता से व्यवस्थाएं करवाई थी। इसके अलावा भी किसानों से लेकर आमजन की समस्याओं के समाधान के प्रति मनदीप कौर बेहद संजीदगी से काम करने के लिए जानी जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed