फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After six days, Fatehabad again faces 20-metre visibility

फतेहाबाद: छह दिन बाद फतेहाबाद में फिर छाई धुंध, 20 मीटर रही दृश्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:06 PM IST
विज्ञापन
After six days, Fatehabad again faces 20-metre visibility
फतेहाबाद के गांव भोडिया खेड़ा में खेतों में छाई धुंध।
फतेहाबाद। जिले में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम परिवर्तन हुआ है। शुक्रवार सुबह जिला धुंध की चादर में घिर गया। धुंध की वजह सेे सड़कों पर सुबह वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखाई दिए और दृश्यता 20 मीटर रही। सुबह 10 बजे के बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हुए। वहीं धुंध छाने का तापमान पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। फतेहाबाद में दिन का तापमान इतना था कि लोग हल्के कपड़ों में अधिक दिखाई दिए।
विज्ञापन

फतेहाबाद में शुक्रवार सुबह ही मौसम ने करवट बदली औैर चारों तरफ धुंध फैल गई। सुबह धुंध का असर अधिक था और दृश्यता 20 मीटर की रही। इस दौरान सड़कों पर वाहन धीमी गति से चलते दिखाई दिए। अचानक हुए मौसम बदलाव से लोग भी हैरान दिखाई दिए, क्योंकि पिछले चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। जिससे किसान भी परेशान थे।
विज्ञापन


गेहूं के लिए खतरे की घंटी
फतेहाबाद में दिन व रात के तापमान में अब लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। शुक्रवार को तो अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान भी 13 डिग्री आंका गया। शुक्रवार को हल्की धुंध तो छाई, लेकिन तापमान बढ़ने से गेहूं उत्पादन किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। तापमान यूं ही बढ़ता रहा तो गेहूं का दाना कमजोर पड़ेगा। गांव दौलतपुर के किसान राजेश गढ़वाल, अकांवाली के सोहन सिंह ने बताया कि भले ही शुक्रवार को धुंध पड़ी है, लेकिन दिन व रात का तापमान बढ़ रहा है, इससे गेहूं का दाना कमजोर होगा और झाड़ नहीं बनेगा। जिसका सीधा असर गेहूं उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार को आई धुंध तो गेहूं के लिए अच्छी है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, जो गेहूं व चने की फसल के लिए उपयुक्त नहीं है। फरवरी माह में तापमान 20 डिग्री के आसपास रहना चाहिए, अगर तापमान बढ़ा तो इसका सीधा असर गेहूं के दाने पर पड़ेगा।
-डॉ. राजेश सिहाग, डीडीए, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed