फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After school holiday, harassed girls molested, reached the police station, case registered, fatehabad

स्कूल की छुट्टी के बाद मनचलों की छेड़खानी से परेशान छात्राएं पहुंचीं थाने, केस दर्ज

Sat, 29 Feb 2020 08:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
After school holiday, harassed girls molested, reached the police station, case registered, fatehabad
भूना थाना, जहां छात्राओं ने पहुंचकर छेड़खानी के खिलाफ शिकायत दी। - फोटो : Fatehabad
भूना। स्कूल की छुट्टी के दौरान मनचलों की छेड़खानी से परेशान होकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूना की तीन छात्राओं ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने दो युवकों के विरुद्ध छात्राओं से अश्लील शब्द कहने पर मामला दर्ज कर लिया है। वही विद्यालय के आसपास पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की कई छात्राओं ने कुछ दिन पहले मनचलों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गृहमंत्री व एसपी को लिखित शिकायत भेज कर सुरक्षा की मांग की थी। इसके साथ स्कूल छुट्टी के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाए जाने का भी छात्राओं ने निवेदन किया था। शुक्रवार को तीन छात्राओं ने पुलिस स्टेशन भूना में दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने छात्राओं की शिकायत पर भूना के ढक्की मोहल्ला के वार्ड नंबर 9 निवासी कालू व सन्नी तथा इनके कई दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन

छात्राओं ने यह लगाए आरोप
छात्राओं ने आरोप लगाए हैं कि स्कूल छुट्टी के दौरान कई असामाजिक तत्व स्कूल गेट के सामने गली में एकत्रित हो जाते हैं। छात्राएं जब घर जाती है तो उनके पीछे-पीछे चलते हैं और अश्लील गाने मोबाइल में चलाने के साथ-साथ अश्लील व्यंग्य भी कसते हैं। इसको लेकर छात्राओं ने कई बार प्राचार्य को भी अवगत करवाया। मगर स्कूल प्रशासन ने इनके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। युवकों की बढ़ती हरकतों से परेशान छात्राओं ने गृहमंत्री व एसपी को डाक पोस्ट के माध्यम से शिकायत पत्र भी भेजे हैं। लेकिन शुक्रवार को आठवीं व सातवीं की तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करने पर वे सीधी पुलिस स्टेशन पहुंच गई। जिस पर पुलिस ने हाथोंहाथ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आते ही तुरंत एक्शन लिया : एसएसओ
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह नैन ने बताया कि तीन छात्राओं की शिकायत मिलने के बाद दो युवक कालू व सन्नी तथा उसके कई दोस्तों के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। इसके अतिरिक्त स्कूल टाइम के दौरान पुलिस गश्त को भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर सिविल वर्दी में भी छुट्टी के समय कई पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed