फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   after rain The broken roads condition of worsens

बारिश के बाद पहले से टूटी सड़कों की हालत हुई बदतर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
after rain The broken roads condition of worsens
जिले में पहले से खस्ता हो चुकी सड़कों की हालत बारिश के बाद बदतर हो गई है। लिंक मार्ग पहले से खराब थे। अब मुख्य मार्गों की हालत भी बिगड़ती जा रही है। फिलहाल फतेहाबाद क्षेत्र में शायद ही कोई लिंक मार्ग हो, जिसकी बहुत बढ़िया स्थिति हो। ज्यादातर मार्गों की स्थिति खराब है। कुछ तो पहले से गड्ढे बने हुए थे। अब कुछ दिन पहले दो तीन बार हुई बारिश के बाद गड्ढे और ज्यादा गहरे हो गए हैं। इसके चलते हादसों का खतरा हमेशा बना रहता है। अब लिंक मार्गों के साथ-साथ मुख्य मार्गों की हालत भी बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

जिले में रतिया से भूना मार्ग करीब 22 किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग पर पिछले काफी समय से गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के बाद जगह-जगह से बजरी उखड़ चुकी है। दूर से गड्ढे दिखाई नहीं देते। इसके चलते अक्सर हादसे होते रहते हैं। रात के समय बाइक सवारों को बहुत संभल कर चलना पड़ता है। इसके अलावा गांव सहनाल से रतिया मार्ग पर तहसील परिसर तक बहुत बुरा हाल है। सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है। गांव भिरड़ाना से भूथन खुर्द की तरफ जाने वाले लिंक मार्ग की हालत भी बहुत ज्यादा खराब है। ऐसी ही हालत गांव भूथन कलां से झलनियां तक लिंक मार्ग की है। यहां पर भी खूब संख्या में गहरे गड्ढे बने हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क किनारे खोद छोड़ दी जगह
गांव भूथनकलां से झलनियां तक जाने वाले लिंक मार्ग पर हादसे का खतरा बना हुआ है। यहां पर कुछ दिन पहले प्रशासन की तरफ से ही कर्मचारी पहुंचे और सड़क के दोनों तरफ नाले की तरह जमीन खोद कर छोड़ दी है। हालांकि स्थानीय लोगों को नहीं पता कि यह क्यों खोदा गया है। पहले माना जा रहा था कि सड़क को चौड़ा किया जा रहा है। मगर अब पिछले करीब दो महीने से यह नाला इसी तरह पड़ा है। रात के समय यहां से गुजरने वाले वाहनों को असुविधा होती है। डर है कि किसी दिन कोई बड़ा हादसा न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंक मार्गों के लिए मांगा हुआ है बजट
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक जिले में सिर्फ लिंक मार्गों की हालत खराब है। इनमें करीब 45 लिंक मार्ग हैं, जो पहले मार्केटिंग बोर्ड के अधीन थे। मगर बाद में लोक निर्माण विभाग के अंडर में आ गए। उन सड़कों की हालत पहले से खस्ता थी। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत के लिए सरकार से बजट की मांग की हुई है। अब मुख्य मार्गों पर गड्ढे पड़ने शुरू हो चुके हैं।

कोट
सड़कों की हालत को लेकर विभाग गंभीर है। मुख्य मार्गों पर ज्यादा समस्या नहीं है। कुछेक लिंक मार्ग खराब हैं। हम आवश्यकता अनुसार मरम्मत करवा रहे हैं। सड़कों की मरम्मत का काम निरंतर चलता रहता है। पर्याप्त बजट मिलने पर खस्ता हाल सड़कों का नए सिरे से निर्माण करवाया जाएगा।
-कृष्ण गोयत, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed