फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After protest, the district library will be shifted to Bal Bhavan, the committee does not agree

Fatehabad News: जिला पुस्तकालय बाल भवन में होगा शिफ्ट

Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 04 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
After protest, the district library will be shifted to Bal Bhavan, the committee does not agree
लाइब्रेरी के संबंध में बच्चों से बात करती उपायुक्त मनदीप कौर। संवाद
फतेहाबाद। खंड एवं पंचायत विकास कार्यालय से जिला पुस्तकालय को बस स्टैंड में शिफ्ट करने के बाद से लगातार युवाओं व इसके सदस्यों का विरोध जारी है। बुधवार सुबह जिला पुस्तकालय को शहर के बीच में शिफ्ट करने की मांग पर लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति, अलग-अलग संस्थाओं के पदाधिकारी व युवा उपायुक्त मनदीप कौर के पास पहुुंचे।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक बैठक हुई और इस दौरान जगह को लेकर नोकझोंक भी हुई। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल से उपयुक्त जगह के बारे में चर्चा की और शाम तक फैसला लेने का आश्वासन दिया। जगह को लेकर एसडीएम राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने बाल भवन को लेकर शाम को रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार ने शाम को पुष्टि करते हुए बताया कि बाल भवन में जिला पुस्तकालय को शिफ्ट किया जाएगा। इसको लेकर वीरवार से प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक मोहन लाल नारंग ने इसको लेकर सहमति नहीं जताई है। उनका कहना है कि जिला पुस्तकालय के लिए जगह पर्याप्त नहीं है। प्रशासन को पंचायत भवन या फिर पपीहा टूरिज्म कॉम्पलेक्स की जगह पर मंथन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने दी अलग-अलग राय :
उपायुक्त ने समिति सदस्यों से बात की तो उन्होंने पंचायत भवन, पपीहा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, किसान सेवा केंद्र, बाल भवन, फतेहाबाद क्लब आदि जगहों के बारे में बताया। जिसके बाद उपायुक्त ने कहा कि पपीहा टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स की जगह नहीं दे सकती। जिसके बाद उपायुक्त ने जिला पंचायत अधिकारी व उपमंडल अधिकारी को मौके पर बुलाया।
पूर्व बार प्रधान को बाेलीं- आप हमें मत बताएं

लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य के तौर पहुंचे बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेंद्र कुकड़ेजा ने जब लाइब्रेरी के लिए चार उपयुक्त स्थान उपायुक्त को यह कहते हुए सुझाए कि यह भवन आपके अधीन आते हैं, तो डीसी ने पलट कर कहा आप मुझे बताएंगे कौन सी इमारत मेरे अधीन आती है। जिसके बाद समिति के संयोजक मोहन लाल नारंग बोलने लगे तो उपायुक्त ने उन्हें भी टोक दिया। उपायुक्त ने कहा कि जगह बच्चों के लिए चाहिए तो उनसे ही बात कर लेनी चाहिए। इसके बाद युवाओं ने डीसी के सामने समस्या बताई।

---

दुष्यंत शर्मा बोले रद्दी की बोरियों की तरह किताबों को फेंका

- लाइब्रेरी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्य दुष्यंत शर्मा ने उपायुक्त को कहा कि जब पुस्तकालय को शिफ्ट किया जा रहा था, तो वहां पर मौजूद लेबर ने पुस्तकों को रद्दी की तरह बोरियों में डाला और नए बस स्टैंड ले गई। इस पर डीसी बोली अगली बार आप अपने बंदे भेज देना, साथ में लोडिंग के लिए गाड़ियां भी लगा देना।

---

आरटीओ कार्यालय भी होगा शिफ्ट

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय के साथ चल रहे आरटीओ कार्यालय का भवन जर्ज हो चुका है, इसलिए इसे भी शिफ्ट करने के आदेश दे दिए गए हैं। वहीं आरटीओ कार्यालय के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि भवन को एकदम से खाली नहीं किया जा सकता है। इसलिए जगह को लेकर चर्चा की जा रही है और नए बस स्टैंड में जगह दी जा सकती है। कार्यालय को शिफ्ट करने के लिए बजट भी मांगा गया है।


-

बैठक के दौरान ये रहे मौजूद

बैठक के दौरान प्रतिनिधि मंडल में रोटरी क्लब के गवर्नर एडवोकेट गुलबहार सिंह, एडवोकेट संत कुमार टुटेजा, एडवोकेट सुशील बिश्नोई, एडवोकेट कमलेश वशिष्ठ, संजीव गेरा, नागरिक अधिकार वंश के संयोजक राजीव सेतिया, पार्षद योगी हंस राज, विजय सहारण, किसान मोर्चा से कल्याण सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव महेंद्र सिंह वाधवा, सिटी वेलफेयर क्लब के प्रधान विनोद अरोड़ा, वरिष्ठ नागरिक हरदयाल सिंह रंधावा, सामाजिक कार्यकर्ता आनंदवीर गिलांखेड़ा, विद्यार्थी सुमन बड़ोपल, संजय राज कुमार बीसला, वीरपाल कौर, वरिष्ठ नागरिक जसवंत कांगड़ा, एडवोकेट राजेश भारत, पेंशनर्स पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रधान हरबंस लाल सेठी, शहीद भगत सिंह पुस्तकालय के प्रधान भगवंत सिंह सेठी, बैग राज, एस एफ आई से पवन आदि अनेकों प्रबुद्ध नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed