फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After one day of relief, fog again prevails, weather will change from today

Fatehabad News: एक दिन राहत के बाद फिर छाई धुंध, आज से बदलेगा मौसम

Sat, 18 Jan 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Jan 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
After one day of relief, fog again prevails, weather will change from today
फतेहाबाद के जवाहर चौक से धुंध के दौरान गुजरते वाहन चालक। संवाद - फोटो : जीजीआईसी में नवोदय परीक्षा देने विद्या​र्थियों का प्रवेश पत्र चेक करती ​शि​क्षिका।
फतेहाबाद। मौसम में परिवर्तन रहने के चलते जिले में शनिवार को फिर से धुंध छाई रही। जिससे दोपहर 12 बजे तक दृश्यता 20 मीटर तक रही। धुंध के चलते लोगों, खासकर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

वाहन चालकों ने गाड़ियों के हेडलाइट जलाकर सफर तय किया। वहीं धुंध के चलते ग्रामीण रूटों से लेकर लंबे रूट तक कई बसें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। इसके कारण सुबह के समय स्कूल, कॉलेज और काम के लिए जाने वाले लोगो को परेशानी हुई। वहीं 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर से 12 के बजे के बाद धुंध छंट गई।
विज्ञापन

वहीं बादलवाही के चलते धूप नहीं निकली। जिससे जिले के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। जिससे शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में गिरावट होने से लोगों काे ठंड का अधिक अहसास हो रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं और धूप खिलने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अभी कई दिनाें तक ठंड से निजात मिलने की कोई संभावना नहीं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले के मौसम में आए बदलाव से रविवार से मौसम खुश्क रहेगा। जिससे धुंध छाए रहने के आसार हैं। इससे 20 जनवरी तक मौसम में बदलाव नहीं होगा। 21 जनवरी से फिर से पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। जिससे जिले में बारिश के आसार बने रहे हैं।
-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed