{"_id":"3f209ae18a16dced618989c4311d5b33","slug":"after-dhanteras-ready-to-diwali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख की आतिशबाजी से रोशन होगी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख की आतिशबाजी से रोशन होगी रात
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Tue, 10 Nov 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुमान के मुताबिक इस दिवाली की रात लगभग 50 लाख की आतिशबाजी से रोशन होगी। मंदी का असर ही कहेंगे कि इस बार की आतिशबाजी पिछले साल के मुकाबले लगभग आधी होगी।
बता दें कि पिछले साल लगभग 1 करोड़ से अधिक की राशि के पटाखे बेेचे गए थे। दूसरी ओर धनतेरस के बाद दिवाली को लेकर भी बाजारों में मंगलवार को खूब चहल-पहल रही। इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्राफा एवं कपड़ा उद्योग में भी काफी लोगों की काफी भीड़ रही।
जागरूकता अभियान का असर, पिछले साल से आधे पटाखे ही बिकने की उम्मीद
पटाखा विक्रेताओं की मानें तो इस बार बाजार मंदी से नहीं उबार पाई है। इस दिवाली लगभग 50 लाख रुपये के पटाखे बिकने की उम्मीद लगाई जा रही है जबकि पिछले साल ये आंकड़ा एक करोड़ रुपये पार कर चुका था।
विज्ञापन
इसके पीछे सबसे बड़ी वजह पर्यावरण प्रदूषण को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को भी माना जा रहा है तो दूसरी ओर मंदी के चलते भी पटाखों का बजट लोगों ने बाकी सामान की खरीददारी में इस्तेमाल किया है।
दिवाली की पूर्व संध्या पर भी 3 से 4 करोड़ का कारोबार
मंदी के दौर से गुजर रहे बाजार के लिए दिवाली भारी राहत लेकर आया है। धनतेरस के दिन जहां शहर के बाजारों में 9 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ वहीं दीवाली की पूर्व संध्या पर भी लगभग 3 से 4 करोड़ का बिजनेस होने का अनुमान है।
इसमें सबसे ज्यादा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सर्राफा बाजार का योगदान रहा। इसके बाद गिफ्ट पैक और रेडीमेड कपड़ों का भी काम काफी हुआ। इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी अनिल कुमार की मानें तो इस दफा धनतेरस और दिवाली से पूर्व संध्या पर ही काम निकला।
उनके अनुसार दिवाली की पूर्व संध्या पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में तकरीबन 1 करोड़ से अधिक का कारोबार होने की संभावना है। इसी तरह कपड़ा व्यापार में भी दिवाली की पूर्व संध्या तक लगभग 60 से 70 लाख का कारोबार देखने को मिला है।
एक सप्ताह पहले तक दुकानें और शोरूम संचालक ग्राहकों की बाट जोहते दिखते थे लेकिन पिछले दो दिन में कपड़ा दुकानों में भी अच्छी भीड़-भाड़ देखने को मिल रही है।
131 साल बाद आया है दुर्लभ संयोग, अगली बार 2145 में बनेगा
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य सचिन शास्त्री की मानें तो इस दिवाली गुरु राहु के कारण तीन दुर्लभ योग बन रहे हैं। इनमें सौभाग्य योग, बुधादित्य एवं धाता योग शामिल हैं। ये योग 131 साल बाद बना है।
इससे पहले 1884 में बना था। बुधवार को विशाखा नक्षत्र में ये योग बनेंगे। दिवाली के दिन सौभाग्य योग सुख-समृद्धि और यश लेकर आता है।
धाता योग मंगलकारी लाभ लेकर आता है तो बुधादित्य योग किए जाने वाले कार्य का संपूर्ण फल प्रदान करने वाला माना जाता है। शास्त्री की मानें तो ये संयोग अगली बार 2145 में ही जाकर बनेगा।
लक्ष्मी पूजन के लिए ये होगा शुभ मुहूर्त
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य सचिन शास्त्री के अनुसार इस बार दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं। शाम साढ़े पांच बजे से लेकर रात ढाई बजे तक विभिन्न मुहूर्त हैं।
आमजन मानस के लिए शाम साढ़े 5 से लेकर 8 बजकर 10 मिनट तक पूजन के लिए शुभ मुहूर्त माना गया है। महानिशिथ काल में रात 11.47 से 12:41 तक मुहूर्त रहेगा।
ज्योतिषाचार्य सचिन शास्त्री के अनुसार दिवाली की रात एक चौमुखा दीपक घर में सारी रात जलता रहना चाहिए।
दीये और पटाखे जलाते समय इन बातों का रखें ध्यान
1. पटाखे बिल्कुल पास से न जलाएं
2. खुले मैदान में ही पटाखे जलाएं
3. पटाखे जलाते समय पास में पानी और मिट्टी की बाल्टी अवश्य साथ रखें
4. पटाखे या दीये जलाते समय नाइलोन के कपड़े पहनने से परहेज करें
5. घरों या कमरों के अंदर पर्दों के पास दीये न जलाएं
हादसा होने पर तुरंत अपनाएं ये उपाय
1. पटाखा या दीये से हाथ जलने पर जले हुई जगह पर तुरंत ठंडा पानी डालें।
2. जले हुए हाथ पर बर्फ मलें ।
3. तुरंत चिकित्सक को दिखाएं ।
4. घर पर जले पर लगाने के लिए क्रीम अवश्य रखें।
इन इमरजेंसी नंबरों को रखें याद
एंबुलेंस : 102
फायर बिग्रेड : 101
पुलिस कंट्रोल रूम : 100
सिटी पुलिस स्टेशन : 01667-223030
सदर पुलिस स्टेशन : 01667-230117