फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After a week, fog prevailed in the morning, sunshine in the afternoon

Fatehabad News: सप्ताहभर बाद सुबह छाई धुंध, दोपहर को खिली धूप

Wed, 15 Jan 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Jan 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
After a week, fog prevailed in the morning, sunshine in the afternoon
गांव मेहूवाला में छाई धुंध के दौरान खड़े ग्रामीण।
फतेहाबाद। जिले के मौसम में सप्ताहभर बाद बदलाव आया है। इस कारण मंगलवार की सुबह धुंध छाई रही। इससे दृश्यता 30 मीटर तक दर्ज की गई। धुंध के दौरान वाहन चालकों ने गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर तय किया। हालांकि, सुबह 11 बजे के बाद धूप खिलने के बाद लोगों को धुंध और ठंड से कुछ राहत मिली लेकिन छह किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा से सुबह और शाम के समय ठिठुरन रही। इससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। इससे मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इससे जिले के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मंगलवार सुबह 11 बजे के बाद मौसम साफ रहने और धूप खिलने से लोग को राहत मिली। इसके लिए लोग घरों की छतों और पार्कों में बैठकर धूप सेंकते नजर आए। इस दौरान मंगलवार को बाजारों में रौनक भी रही। इससे दुकानदार काफी खुश नजर आए। इसके लिए शहर के दुकानदार रमेश, दिनेश, अशोक, ललित और अमित आदि ने बताया कि धूप खिलने के बाद लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


फसलों को मिली संजीवनी

बारिश होने से फसलों को लाभ मिला है। इससे अब गेहूं और सरसों की फसल लहलहाने लगी है। बारिश के कारण जिले में धुंध छाने लगी है। इससे फसलों में सिंचाई की पूर्ति हाेगी और पाला नहीं जमेगा जिससे फसलों को फायदा होगा और उपज में बढ़ोतरी होगी। बारिश के बाद खिली धूप को देखते हुए किसानों ने फसलों में यूरिया का छिड़काव शुरू कर दिया है क्याेंकि इस बारिश के बाद अगले करीब 10 दिनाें तक फसलों को सिंचाई की जरूरत नहीं होगी। - डॉ. बहादुर सिंह गोदारा, सहायक कृषि अधिकारी, भट्टू कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन


------

क्षेत्र में 19 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। लगातार दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हवाओं में बदलाव हुआ है। इस दौरान कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे। अलसुबह धुंध भी संभावित है। 15 और 18 जनवरी को कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं, लेकिन इसके बाद आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। हल्की गति से उत्तरी, उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 21 जनवरी से फिर से बारिश के आसार बन रहे हैं। - डॉ. मदनलाल खिचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article