Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After a five-year struggle, a farmer regained possession of his land; following a court order, a road built on it near a highway was removed

Fatehabad News: पांच साल के संघर्ष के बाद किसान को मिला जमीन पर कब्जा, कोर्ट के आदेश पर हाईवे से हटवाई सडक़

Wed, 18 Nov 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Nov 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
After a five-year struggle, a farmer regained possession of his land; following a court order, a road built on it near a highway was removed
भट्टू कलां। गांव ढाबी कलां निवासी किसान महेंद्र ने पांच वर्षों से अपनी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद के बाद बुधवार को आखिरकार अपनी भूमि का कब्जा प्राप्त कर लिया। वहीं इस कार्रवाई के बाद भट्टू कलां से रामसरा जाने वाले स्टेट हाईवे-21 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। स्टेट हाईवे-21 पर भट्टूकलां के बीच पुल के पास ये कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के तहत की गई।
विज्ञापन

किसान महेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी करीब तीन कनाल भूमि पर पीडब्लूडी विभाग द्वारा स्टेट हाईवे सड़क का निर्माण कर दिया गया था। इस जमीन को लेकर पिछले कई वर्षों से विवाद चल रहा था। उन्होंने अपने हक के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी और आखिरकार 18 नवंबर को न्यायालय के आदेश पर उन्हें अपनी जमीन का कब्जा दिलवाया गया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल चहल, संबंधित विभाग के कानूनगो सीताराम, वन विभाग से सुनीता सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे। कार्रवाई को देखने के लिए काफी संख्या में किसान भी एकत्रित हुए। महेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित विभाग ने उनसे कुछ समय मांगा था, लेकिन वह पहले ही रिकॉर्ड के अनुसार विभाग को छह महीने का समय दे चुके थे। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें अपने हक के लिए यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, इस कार्रवाई के बाद भट्टू कलां से रामसरा जाने वाले स्टेट हाईवे-21 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। किसान का कहना है कि पांच साल के लंबे संघर्ष के बाद उन्हें अपनी जमीन का हक मिला है और यह कार्रवाई न्यायालय के आदेशों के अनुसार हुई है। पीडब्लूडी विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल चहल से बात की तो उन्होंने बताया कि जमीन मालिक को उसका कब्जा दे दिया गया है और सड़क को शिफ्ट कर रास्ता खोल दिया गया है। इस स्टेट हाईवे की चौड़ाई 10 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed