{"_id":"6732277a979f7ed91308f7d8","slug":"after-15-years-residents-of-ashok-nagar-of-fatehabad-will-get-the-gift-of-canal-water-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: 15 साल के बाद अशोक नगर निवासियों को मिलेगी नहरी पानी की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: 15 साल के बाद अशोक नगर निवासियों को मिलेगी नहरी पानी की सौगात
Mon, 11 Nov 2024 09:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 11 Nov 2024 09:19 PM IST
सार
पटवार भवन के बूस्टिंग स्टेशन से अशोक नगर तक लाइन बिछेगी। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बिछाई जाएगी पाइप लाइन
- फोटो : संवाद
विस्तार
फतेहाबाद में पिछले 15 सालों से नहरी पानी का इंतजार कर रहे शहर के अशोक नगर के निवासियों को अब जल्द ही सौगात मिलने वाली है। अशोक नगर में नहरी पानी पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के द्वारा पटवार भवन में बूस्टिंग स्टेशन लगाया जा रहा है। वहीं, इलाके में नहरी पानी की सप्लाई के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होने वाला है।
विज्ञापन
जनस्वास्थ्य विभाग के द्वारा अशोक नगर से लेकर पटवार भवन में बन रहे बूस्टिंग स्टेशन तक पाइप लाइन बिछाई जाएगी। बता दें कि करीब ढाई साल पहले नगर परिषद के हाउस की पहली बैठक हुई थी, तब वार्ड के पार्षद चंद्रभान वधवा ने अशोक नगर में नहरी पानी की मांग रखी थी, लेकिन मांग पूरी ना होने पर उन्होंने चल रही हाउस की बैठक में पूर्व विधायक दुड़ाराम के सामने ही अपना मांग पत्र फाड़ दिया।
विज्ञापन
उसके बाद भी नहरी पानी का प्रबंध नहीं हुआ तो बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर जाम भी लगाया। पानी की समस्या को लेकर लगे जाम पर हरियाणा सरकार में पूर्व जनस्वास्थ्य मंत्री बनवारी लाल ने संज्ञान लेते हुए इस मामले में अधिकारियों को जल्द कार्रवाई के आदेश दिए थे। जिसके बाद लोगों में नहरी पानी को लेकर उम्मीद जगी, जो अब पूरी होने जा रही है। पूरे अशोक नगर इलाके में लोग ट्यूबवेल का पानी पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ज्यादा टीडीएस वाले पानी से मिलेगा छुटकारा
अशोक नगर इलाके में पीने के लिए सप्लाई हो रहे पानी में टीडीएस की मात्रा ज्यादा है। जिस कारण पानी पीने योग्य नहीं है। लोग ये पानी पीने के लिए मजबूर हैं, वहीं टीडीएस ज्यादा होने के कारण से लोग बीमार भी हो जाते हैं। अशोक नगर के लोगों को अब जल्द ही नहरी पानी की सप्लाई मिलेगी।
अशोक नगर में पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। अगले तीन महीने तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पाइप लाइन बिछने के बाद इलाके में नहरी पानी की दिक्कत नहीं आएगी। - सतपाल रोज, एसडीओ, जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग, फतेहाबाद