फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   After 100 days, the hospital resumed cesarean deliveries

Fatehabad News: 100 दिन बाद अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी शुरू

Fri, 22 May 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 22 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
After 100 days, the hospital resumed cesarean deliveries
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में करीब सौ दिन बाद शुक्रवार से सिजेरियन डिलीवरी दोबारा शुरू हो गई। पहले ही दिन एक सिजेरियन डिलीवरी की गई। फरवरी में मरम्मत कार्य चलते ऑपरेशन थियेटर बंद कर दिया गया था जिस कारण गर्भवतियों को अग्रोहा मेडिकल भेजा जा रहा था।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन ने पहले चरण में ईएनटी और नेत्र सर्जरी शुरू की थी। अब सिजेरियन डिलीवरी सेवा बहाल होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। रोजाना चार से पांच गर्भवतियों को अग्रोहा मेडिकल भेजना पड़ रहा था। अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थियेटर तैयार किया गया है। अब एक साथ छह ऑपरेशन किए जा सकेंगे। मरीजों की सुविधा देखते हुए दूरबीन सर्जरी और हड्डियों के ऑपरेशन भी शुरू कर दिए गए हैं। जरूरी मशीनें भी स्थापित हो चुकी हैं। अहम बात यह है कि अस्पताल में अब दो-दो जनरल सर्जन हैं।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल में मरम्मत कार्य का सिविल सर्जन डॉ. बुधराम ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने बताया कि अस्पताल में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत महिलाओं के लिए जांच क्लीनिक बनाया जा रहा है। यहां पर महिलाएं बीमारियों की रोकथाम को लेकर स्क्रीनिंग करवा पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

अमृत फार्मेसी का उद्घाटन 29 को

नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से मरीजों की सुविधा के लिए अमृत फार्मेसी खोली जा रही है। यहां पर मरीजों को सस्ती दवाइयां मिल पाएंगी। डिस्पेंसरी के सामने विभाग फार्मेसी स्टोर तैयार करवा रहा है। 29 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसकी शुरुआत ऑनलाइन के जरिए करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र करीब 10 माह से बंद है।


-

अब वाहनों की एंट्री बंद, पार्किंग में होंगे खड़े

अस्पताल प्रशासन ने वाहनों की एंट्री परिसर के अंदर बंद कर दी है। अब मरीजों और तीमारदारों को अपने वाहन पार्किंग में खड़े करने होंगे। पार्किंग के सामने ही बेरिकेड्स लगवाए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड तक सिर्फ एंबुलेंस की ओपीडी समय में एंट्री हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed