{"_id":"5e2ef3368ebc3eeb841b6cbf","slug":"advisory-on-corona-virus-continues-travelers-coming-from-china-will-be-counseled-fatehabad-fatehabad-news-rtk539204118","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी, चीन से आने वाले यात्रियों की होगी काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी, चीन से आने वाले यात्रियों की होगी काउंसलिंग
विज्ञापन
फतेहाबाद। चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर फतेहाबाद में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने जिला मुख्यालय को एडवाइजरी जारी की है। अस्पतालों को निर्देश दिए हैं कि चीन से आने वाले पैसेंजर पर निगरानी रखें और उसकी काउंसलिंग करें। अगर लक्षण दिखते हैं तो सैंपल लेकर पुणे लैब में भेजें। कोरोना वायरस अलर्ट की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एमडी एनएचएम वीडियो कांफ्रेंसिंग से मीटिंग लेंगे।
स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों को आइशोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई कोरोना वायरस लक्षण से संबंधित केस आता है तो उसे 28 दिन तक इसमें रखा जाए। इसके अलावा मरीज को मास्क किट उपलब्ध करवाई जाए।
चीन से आने वाले यात्रियों पर निगरानी
चीन से अगर कोई यात्री यहां पर आता है तो उस पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। चीन से आने वाले व्यक्ति की काउंसलिंग होगी। अगर उसमें लक्षण दिखते हैं तो इसकी सूचना अस्पताल को सिविल सर्जन कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग निदेशालय को देनी होगी। इसके अलावा उसका सैंपल लेकर पूणे की नेशनल लैब में भेजना होगा। इसके अलावा अगर किसी मरीज में लक्षण मिलते हैं तो उसे 28 दिन तक स्वास्थ्य विभाग को अपनी निगरानी में रखना होगा। उसे किसी से मिलने न देने, हाथ न मिलाने देने और यात्रा न करने देने की हिदायत देनी होगी। अगर वह बाहर जाता है और जहां जा रहा है इस संबंध में संबंधित जिला को बताना होगा।
विज्ञापन
लक्षण
जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मितल के मुताबिक गले में दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार आना इसके शुरुआती लक्षण माने जाते हैं। इसके अलावा सिरदर्द रहना पूरे दिन, नाक बहना, तेज खांसी आना, अस्वस्थ महसूस करना, छाती में दर्द होना, सांस लेने में दिक्कत होना आदि लक्षण हैं।
कैसे करें बचाव :
- अपने हाथों को दिन में कई बार साबुन, गुनगुने पानी से धोएं।
- अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाना न भूलें।
- अपने हाथ या उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं।
- संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक पर रुमाल का प्रयोग करें।
- जिन्हें सर्दी खांसी हो या छींक आ रही हो, उनके करीब न बैठें।
--------
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इस संबंध में अस्पतालों को निर्देश दे दिए गए हैं कि चीन से आने वालों पर नजर रखें और उनकी काउंसलिंग करे। एमडी एनएचएम इस संबंध में मंगलवार को वीडियो कांफ्रेसिंग से मीटिंग लेंगे और तैयारियों को लेकर समीक्षा करेंगे।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी