फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Advisory issued regarding dense fog

Fatehabad News: घनी धुंध को लेकर जारी की एडवाइजरी

Mon, 22 Dec 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Advisory issued regarding dense fog
फतेहाबाद । शीत ऋतु के साथ जिले में बढ़ रही घनी धुंध को देखते हुए फतेहाबाद पुलिस ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने नागरिकों और वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील करते हुए कहा कि धुंध के दौरान दृश्यता कम होने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि धुंध में वाहन की गति नियंत्रित रखें, फॉग लाइट और डिपर का सही प्रयोग करें तथा आगे चल रहे वाहन से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट और रिफ्लेक्टर जैकेट पहनने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने पैदल यात्रियों से सड़क पार करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने और चमकीले या रिफ्लेक्टर वाले कपड़े पहनने की अपील की। ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि धुंध के मौसम को देखते हुए फतेहाबाद पुलिस एनएच, स्टेट हाईवे और संवेदनशील मार्गों पर गश्त व ट्रैफिक व्यवस्था को और मजबूत कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed