फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Admissions were done on vacant seats in polytechnic institutes, seats in colleges remained vacant again

Fatehabad News: बहुतकनीकी संस्थान में खाली सीटों पर हुए दाखिले, कॉलेजों में सीटें फिर रह गईं खाली

Sat, 26 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 26 Oct 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Admissions were done on vacant seats in polytechnic institutes, seats in colleges remained vacant again
गांव धांगड़ के बहुतकनीकी संस्थान में खाली सीटों पर दा​खिले करते हुए स्टाफ सदस्य
फतेहाबाद। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में डिप्लोमा कोर्स में खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई। विद्यार्थियों से आवेदन लेकर खाली सीटों पर मेरिट आधार पर दाखिले किए गए। डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में सभी सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन

खाली सीटों पर दाखिले के लिए मारामारी के हालात रहे। अगस्त माह में संस्थान में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो गई थी लेकिन बाद में विद्यार्थियों द्वारा दाखिला रद्द करवाने के चलते सीटें खाली हो गई। डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 13 और डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में 25 सीटें खाली थी। वहीं आईटीआई में भी खाली सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से पोर्टल खोला गया है।
विज्ञापन

जिले में पांच सरकारी आईटीआई है, जिसमें दाखिला प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थियों को खाली सीटों पर आवेदन के बाद ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया रखी गई है। पोर्टल 30 अक्तूबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----- बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में ये है सीटों की स्थिति
डिप्लोमा इंजीनियरिंग
ब्रांच सीट रिजर्व सीट कुल
सिविल इंजीनियरिंग 60 7 67
कम्प्यूटर इंजीनियरिंग 60 8 68
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग 60 9 69
मैकेनिकल इंजीनियरिंग 60 9 69
एमएलटी 60 9 69
----------
तीन दिन पोर्टल खोला, फिर भी खाली रह गई सीटें
महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर इस बार भी विद्यार्थियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। हालात ये है कि 40 से 50 फीसदी तक सीटें अभी भी खाली हैं। हाल ही में उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक और स्नातकोत्तर में खाली सीटों को भरने के लिए पोर्टल खोला गया लेकिन बावजूद इसके दाखिले नहीं हुए हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय भोडियाखेड़ा में बीए संकाय में 400 में से 140, कॉमर्स में 160 में से 117, बीसीए में 120 में से 101, मेडिकल में 40 में से 7 और नॉन मेडिकल में 160 में से 130 सीटें खाली है। राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में बीए संकाय में 160 में से 60 और बीकॉम में 80 में से 72 सीटें खाली हैं।

-------
बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में खाली सीटों पर आवेदन मांगे गए थे, नियम अनुसार दाखिला प्रक्रिया पूरी की गई है। संस्थान में दाखिले को लेकर विद्यार्थियों का अच्छा रुझान रहा है। संस्थान की तरफ से मल्टीनेशनल कंपनियों में प्लेसमेंट भी करवाई जाती है।
- सुभाष चंद्र भोरिया, प्राचार्य, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, धांगड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed