{"_id":"5f5522f98ebc3e81bc6fe8a4","slug":"admission-process-in-colleges-and-itis-from-today-fatehabad-news-rtk5723347116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों और आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू, आईटीआई में 6173 सीटों के लिए होंगे आनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों और आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया शुरू, आईटीआई में 6173 सीटों के लिए होंगे आनलाइन आवेदन
विज्ञापन
सरकार के आदेश के कॉलेजों और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेजों और आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। आईटीआई में सात सितंबर से आनलाइन प्रक्रिया शुरू हो रही है। छात्र दाखिला लेने के लिए 22 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करते समय छात्रों के पास मेल आईडी, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड व शिक्षा से संबंधित दस्तावेज होने जरूरी हैं। जरूरतमंद छात्रों के लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी शुरू होंगे। यहां पर छात्र निशुल्क आवेदन कर सकेंगे।
जानिए जिले की आईटीआई में क्या है स्थिति
आईटीआई कुल यूनिट चालू हालत में कुल सीटें
सरकारी 92 82 1968
प्राइवेट 196 196 4205
आईटीआई में शुरू होंगे हेल्प डेस्क
दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के साथ राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में छात्रों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क शुरू होंगे। जिले में भोड़िया खेड़ा, भिरड़ाना, टोहाना, जाखल में पांच राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं।
फाइनेंस मैनेजमेंट में नहीं होगा दाखिला
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में निदेशालय ने फाइनेंस मैनेजमेंट ट्रेड शुरू की थी। लेकिन इसमें दाखिला न होने के कारण बंद कर दी गई है। इसके अलावा कंप्यूटर डिजाइनिंग ट्रेड को भी बंद किया गया है। तकनीकी पावर इलेक्ट्रानिक पावर सिस्टम की दो यूनिटों में से एक यूनिट को बंद किया है। एक यूनिट में भी चार विद्यार्थी हैं। 92 यूनिटों में से 10 यूनिट बंद हो चुकी हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में दाखिला के लिए 21 तक कर सकते हैं आवेदन
उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से सात सितंबर से आनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला जा रहा है। छात्र 21 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 22 से 25 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच होगी और पहली मेरिट लिस्ट बनेगी। 26 को पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 30 सितंबर को जारी होगी। 6 अक्तूबर को ओपन काउंसलिंग होगी।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला के लिए आवेदन प्रक्रिया सात सितंबर से शुरू हो रही है। विद्यार्थी शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण एवं स्थायी निवासी प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज तैयार रखें।
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भोड़िया खेड़ा।
कॉलेजों में दाखिला के लिए सात सितंबर को आनलाइन पोर्टल खुलने जा रहा है। छात्र नियम के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। पूरी प्रक्रिया उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जारी हो चुकी है।
- रामकुमार, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय भूना।