Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Nighttime temperatures have dropped, the cold has arrived.

Fatehabad News: रात के तापमान में आई बिरावट, ठंड ने दी दस्तक

Tue, 17 Nov 2026 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Nov 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Nighttime temperatures have dropped, the cold has arrived.
फतेहाबाद। जिले के मौसम में अब बदलाव आने लगा है। सुबह-शाम ठंड का असर महसूस हो रहा है। तापमान में गिरावट के साथ ही सुबह के समय धुंध भी छाने लगी है। सोमवार को जिले में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह ठंडक आमजन को सर्दी का अहसास करा रही है।
विज्ञापन


किसानों के लिए भी यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि ठंडक बढ़ने और सुबह धुंध छाने से रबी की फसलों को अनुकूल वातावरण मिलेगा। विशेषकर गेहूं और सरसों की फसलों की बढ़वार के लिए यह ठंडक लाभदायक साबित होगी। तापमान में गिरावट से इन फसलों को संजीवनी मिलेगी और उनके विकास में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


रबी फसलों को लाभ
सुबह के समय छाने वाली धुंध से वातावरण में नमी बनी रहने का लाभ भी फसलों को मिल सकता है। यह नमी गेहूं और सरसों जैसी रबी की फसलों के लिए बहुत उपयोगी है। ठंड से किसानों को रबी की फसलों में गेहूं और सरसों की बोआई के लिए भी अनुकूल मौसम मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धान कटाई और मौसम का पूर्वानुमान
दूसरी ओर, मौसम खुश्क रहने से किसानों को धान की कटाई और कढ़ाई के कार्य में तेजी लाने का अवसर मिलेगा। बारिश की संभावना नहीं होने और मौसम साफ रहने से खेतों में फसल सुखाने व अनाज निकालने में आसानी होगी। एचएयू, हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि प्रदेश में 21 नवंबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं हल्की से मध्यम गति से चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। राज्य में अलसुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed