{"_id":"6afb5496cb137186e904f5e0","slug":"cricket-tournament-starts-tomorrow-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164761-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सेक्टर 10 के दशहरा मैदान में कल से शुरू होगा क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सेक्टर 10 के दशहरा मैदान में कल से शुरू होगा क्रिकेट टूर्नामेंट
Tue, 17 Nov 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 17 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
शहर के सेक्टर 10 स्थित दशहरा मैदान में बुधवार 18 नवंबर से चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुंदर नगर कमेटी की ओर से आयोजित इस टूर्नामेंट में जिले की कुल 48 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 8 बजे होगा। टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
सुंदर नगर क्रिकेट कमेटी के प्रधान संदीप कुमार ने बताया कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने और स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में अलग-अलग टीमों के बीच मुकाबले होंगे। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। प्रतियोगिता में 48 टीमों की भागीदारी रहेगी, जिससे मैदान में क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा।
-- -- -
विजेता टीम को मिलेगा 51 हजार का इनाम
क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 31 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा तीसरे व चौथे पर रहने वाली टीम को 5100 रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान मैन ऑफ दी सीरिज आने वाले खिलाड़ी को 5100 रुपये व फ्रिज इनाम में दिया जाएगा। प्रधान संदीप कुमार का कहना है कि इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को खेलों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए मंच मिलता है।