Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   582 trees that are over 75 years old will receive a pension, the government will provide 3,000 rupees annually

Fatehabad News: 75 साल से अधिक पुराने 582 वृक्षों को मिलेगी पेंशन, सालाना 3 हजार रुपये देगी सरकार

Tue, 17 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 17 Nov 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
582 trees that are over 75 years old will receive a pension, the government will provide 3,000 rupees annually
गांव जांडली खुर्द में लगे जाल के पेड़ जिनकी  पेंशन जारी की गई है।
फतेहाबाद। तेजी से बढ़ते शहरीकरण और आवास क्षेत्र के दौर में पर्यावरण संरक्षण और विरासत को बचाने के लिए हरियाणा सरकार की प्राण वायु देवता योजना जिले में पुराने वृक्षों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
विज्ञापन

इसके तहत 75 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृक्षों को सालाना 3 हजार रुपये पेंशन दी जा रही है। जिले में अब तक 582 से अधिक वृक्षों को योजना में शामिल किया गया है। वर्ष 2023-24 से 334 वृक्षों को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वहीं, वर्ष 2025-26 में 248 नए पात्र वृक्षों की पहचान की गई है।
विज्ञापन

वन विभाग के रेंज अधिकारी यशवीर ने बताया कि योजना का उद्देश्य पुराने वृक्षों को आर्थिक सहायता देना है। इससे उनके संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों और संबंधित विभागों को मिलती है। पेंशन की राशि वृक्षों की देखभाल और संरक्षण पर खर्च की जाती है। सरकारी जमीन पर स्थित वृक्षों की पेंशन संबंधित विभाग को दी जाती है। निजी जमीन पर स्थित वृक्षों के संरक्षण की जिम्मेदारी पात्र व्यक्ति की होती है। वृक्षों को मिलने वाली पेंशन में बढ़ोतरी का भी प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृक्षों की आयु का आकलन
योजना के लिए पुराने वृक्षों की उम्र पता करने हेतु वन विभाग ने चार सदस्यीय टीम बनाई थी। टीम ने मौके पर जाकर वृक्षों की उम्र का आकलन किया। इसके लिए गणितीय और अनुमान आधारित तरीकों का उपयोग किया गया। स्थानीय बुजुर्गों और ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई गई कि पेड़ कब लगाया गया था। पेड़ के तने की मोटाई और उसकी वृद्धि की गति के आधार पर भी उम्र का आकलन हुआ। जहां उम्र पता करने में अधिक परेशानी हुई, वहां ड्रिल की मदद से तने के छल्लों से आयु का अनुमान लगाया गया।
जिले में पुराने वृक्षों की प्रजातियां
हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड की जिला समन्वयक भारती अरोड़ा ने बताया कि सर्वे में पीपल, बरगद, जाल और जांटी प्रजाति के सबसे अधिक पुराने वृक्ष मिले हैं। इनके अलावा पिलखन, सिंबल, आम और नीम के वृक्ष भी योजना के पात्र पाए गए हैं। गांव पारता और धांगड़ में जाल प्रजाति के 150 वर्ष से अधिक पुराने वृक्ष मौजूद हैं। जिले के भूना खंड के गांव नहला में करीब 400 वर्ष पुराना जांटी का वृक्ष है। ये वृक्ष लंबे समय से क्षेत्र के पर्यावरण संतुलन में योगदान दे रहे हैं।

पुराने और परिपक्व वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में प्राण वायु देवता योजना के माध्यम से इन वृक्षों को आर्थिक संरक्षण देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक विरासत बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
राजेश कुमार, जिला वन अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed