फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   admission, navodaya vidayalaya, test, students appear in test, fatehabad

नवोदय विद्यालय में दाखिले के लिए 4968 ने दी परीक्षा

Sun, 12 Jan 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
admission, navodaya vidayalaya, test, students appear in test, fatehabad
जवाहर नवोदय विद्यालय में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-2021 में कक्षा छठी में 80 सीटों पर दाखिला लेने के लिए शनिवार को परीक्षा आयोजित की गई। खंड स्तर पर बनाए गए 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6787 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, जिनमें से कुल 4968 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए जबकि 1819 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

उपायुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने फतेहाबाद के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सीनियर मॉडल स्कूल और भूना के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आदि अन्य परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शनिवार को सुबह साढ़े 11 बजे से डेढ़ बजे तक जिला में बनाए गए 14 विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित करवाई गई। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए तीन भागों में आयोजित करवाई गई यह परीक्षा बहुविकल्पीय रही। इसमें मानसिक क्षमता, अंकगणित तथा भाषा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। 80 प्रश्नों की इस परीक्षा में 100 अंकों के लिए 2 घंटे का समय दिया गया।
विज्ञापन

यह रहा परीक्षा का प्रारूप
भाग परीक्षा का प्रकार प्रश्नों की संख्या कुल अंक
भाग 1 मानसिक क्षमता 40 50
भाग 2 अंकगणित 20 25
भाग 3 भाषा 20 25
इन स्कूलों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
खंड का नाम स्कूल का नाम पंजीकृत परीक्षा देने पहुंचे
भट्टू कला राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 539 364 राजकीय कन्या उच्च विद्यालय 339 248
विज्ञापन
विज्ञापन

भूना राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 300 226
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 400 289
नव शारदा विश्वास पब्लिक स्कूल 517 397
फतेहाबाद राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 440 319
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 440 334
डीएवी पब्लिक स्कूल 440 331
सीनियर मॉडल स्कूल 439 324
जाखल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 405 329
रतिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 793 557 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 700 466
टोहाना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 685 522
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 350 362
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed