फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration will remove encroachment from Kendriya Vidyalaya land today

Fatehabad News: केंद्रीय विद्यालय की जमीन से प्रशासन आज हटाएगा कब्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Administration will remove encroachment from Kendriya Vidyalaya land today
गांव बड़ाेपल में केंद्रीय विद्यालय की जमीन से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण।
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में केंद्रीय विद्यालय की जमीन से प्रशासन शुक्रवार को कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा। इसको लेकर पुलिस फोर्स मांगी गई है। दोपहर 2 बजे के बाद कार्रवाई की जाएगी। केंद्रीय विद्यालय प्रशासन को भी अवैध कब्जा हटाने के लिए ट्रैक्टर, जेसीबी और लेबर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। इसको लेकर पत्र भी जारी हो रहा है। मजिस्ट्रेट बीडीपीओ अनिल कुमार ने कब्जा हटाने की कार्रवाई करने की पुष्टि भी की है।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए पंचायत द्वारा दी गई 8 एकड़ जमीन का कब्जा तुरंत विद्यालय को देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जिला प्रशासन द्वारा रविवार तक केंद्रीय विद्यालय संगठन को जमीन का कब्जा नहीं दिया गया तो सोमवार को सैकड़ों ग्रामीण फतेहाबाद में उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे तथा विधायक दुड़ाराम का पुतला फूंका जाएगा। पूर्व सरपंच जोगिंद्र पूनियां ने कहा कि अगर रविवार तक जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्णय को लागू करते हुए जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया गया तो ग्रामीण आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे। इसी कड़ी में डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए स्थानीय विधायक का पुतला भी फूंका जाएगा।
विज्ञापन


24 करोड़ का जारी हो चुका है टेंडर
धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि गांव बड़ोपल में 2016 से प्राइमरी स्कूल की बिल्डिंग में अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय शुरू हो गया था। केंद्रीय विद्यालय के लिए पंचायत ने 8 एकड़ जगह दी थी लेकिन बीडीपीओ कार्यालय की ओर से केंद्रीय विद्यालय संगठन को अब तक इस जमीन का कब्जा नहीं दिया गया है। फिलहाल पहली से दसवीं की कक्षाएं अस्थाई भवन में चल रही है। भवन न होने से कक्षा 11वीं व 12वीं शुरू ही नहीं हो पा रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि भवन निर्माण को लेकर 24 करोड़ का टेंडर भी लग चुका है लेकिन विद्यालय प्रशासन जमीन पर कब्जा न मिलने के कारण भवन निर्माण का काम शुरू नहीं करवा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed