फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration towards village campaign will start in the district: Deputy Commissioner

जिले में शुरू होगा प्रशासन गांव की ओर अभियान : उपायुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Administration towards village campaign will start in the district: Deputy Commissioner
फतेहाबाद। राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत जिले में 19 से 24 दिसंबर तक प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसके तहत ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जाएंगी व उनका निवारण किया जाएगा। ग्रामीण विकास पर फोकस रखते हुए लोगों को बेहतर ढंग से प्रशासनिक सेवाएं मुहैया कराई जा रही हैं।
विज्ञापन


इस अभियान के तहत और प्रभावी रूप से प्रशासन अपना दायित्व निभाएगा। डीसी मनदीप कौर ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार के विभागों की सक्रिय भागीदारी और समर्थन से सुशासन को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


सुशासन सप्ताह के दौरान जनता की शिकायतों के निवारण और सेवा वितरण में सुधार के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान प्रशासन गांव की ओर शुरू किया जा रहा है। सुशासन सप्ताह की रिपोर्ट सीपी ग्राम पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के अंत्योदय केंद्रों में आई शिकायतों का समाधान भी दिए गए समयानुसार किया जाएगा। डीसी ने कहा कि सभी विभाग विशेष शिविरों में निपटाए गए सार्वजनिक शिकायतों की संख्या, सीपी ग्राम पोर्टल में निपटाए गए सार्वजनिक शिकायतों की संख्या, राज्य पोर्टलों पर निपटाए गए सार्वजनिक शिकायतों की संख्या, ऑनलाइन सेवा वितरण के लिए जोड़ी गई सेवाओं की संख्या, निपटाए गए सेवा वितरण आवेदनों की संख्या को दैनिक रूप से गुड गवर्नेंस पोर्टल पर अपलोड कराएंगे।


गुड गवर्नेंस के अंतर्गत किए गए कार्यों का संकलन, प्रचार-प्रसार और उन्हें पोर्टल पर अपेक्षित फोटोग्राफ के साथ व सार्वजनिक शिकायतों के समाधान की सफलता की कहानियों संबंधित विभागों की ओर से पोर्टल पर अपलोड भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed