फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration started opening Rojhanwali block, speed slow

Fatehabad News: रोझांवाली नाके को प्रशासन ने खोलना किया शुरू, रफ्तार सुस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Administration started opening Rojhanwali block, speed slow
रतिया में जेसीबी से रास्ता खोलने की प्रक्रिया शुरू करवाते पुलिसकर्मी। 
रतिया। किसान आंदोलन के चलते पिछले 40 दिन से बंद किए गए रतिया-बुढ़लाडा रोड पर पंजाब बॉर्डर को प्रशासन द्वारा बुधवार दोपहर बाद जेसीबी की सहायता से खोलने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया। रोझांवाली नाके को खोलकर रास्ते पर दो-तीन दिन में आवागमन शुरू किया जाएगा। हालांकि, मौके पर जेसीबी की कार्यप्रणाली को देखते हुए रास्ता खोलने की प्रक्रिया काफी धीमी दिखाई पड़ रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान मौजूद डीएसपी संजय सिंह ने बताया कि प्रशासन ने रात को ही रास्ता बंद करने के लिए लगाए गए मिट्टी के कट्टों को वहां बनाए गए गड्ढे में डालना शुरू कर दिया है तथा जल्दी आवागमन को दुरुस्त कर दिया जाएगा। वहीं दो दिन पूर्व ही खेती बचाओ संघर्ष समिति द्वारा प्रशासन को 20 मार्च तक रास्ता खोलने की चेतावनी दी गई थी। इस मौके पर डीएसपी संजय सिंह के अलावा डीएसपी वीरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश, सिटी थाना प्रभारी जय सिंह, ब्राह्मनवाला चौकी प्रभारी हंसराज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रशासन द्वारा किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए 9 फरवरी को ही रतिया-बुढ़लाडा रोड पर रोझांवाली-बरेटा ड्रेन पर आठ लेयर की नाकेबंदी करके रास्ते को बंद कर दिया गया था। इसके चलते पिछले 40 दिनों से लोगों का पंजाब में जाना मुश्किल हो रहा है। पंजाब के लोगों काे हरियाणा में आने में दिक्कत हो रही है। कई बार ग्रामीण भी प्रशासन से रास्ता खोलने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed