फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration showed strictness regarding Aadhaar centers

Fatehabad News: प्रशासन ने आधार केंद्रों का लेकर दिखाई सख्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Administration showed strictness regarding Aadhaar centers
फतेहाबाद। मंगलवार को बंद रहे आधार केंद्र बुधवार को खुले रहे, जिससे आधार अपडेट करवाने वाले नागरिकों को अपना काम करवाने के भटकना नहीं पड़ा। मंगलवार को शहर में सिर्फ दो स्थानों पर आधार अपडेट का कार्य हुआ था। जिस समस्या को अमर उजाला ने बुधवार के अंक में प्रकाशित किया था। जिस पर एडीसी राहुल मोदी ने संज्ञान लेते हुए सभी आधार सेंटराें पर आधार अपडेट का कार्य सुचारू रूप से चले इसको लेकर एडीसी ने सख्ती दिखाते हुए आधार संचालकों को समय पर आधार केंद्रों पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीसी ने बुधवार को शहर के बाल भवन में भट्टू से व किसान सेवा केंद्र में गांव भिरड़ाना से आधार अपडेट के लिए संचालक बुलाए थे, शहर के अन्य आधार केंद्रों पर आधार अपडेट का कार्य भी करवाया गया। शहर के नगर परिषद, इंडसंइड बैंक, किसान सेवा केंद्र, बाल भवन, यूनियन बैंक आदि जगहों पर आधार अपडेट का कार्य चला। नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को भी पुलिस की मौजूदगी में आधार अपडेट का कार्य हुआ। शहर के विभिन्न आधार केंद्रों पर अधिकारियों के द्वारा आधार अपडेट का कार्य तो शुरू करवा दिया गया। लेकिन वहांं पर न तो संचालक के लिए कोई सुविधा थी और न ही आम लोगों के लिए। संचालक ने बताया कि उसके पास फोन आया था कि आपको किसान सेवा केंद्र में आधार अपडेट का कार्य करना है। जिसके बाद वह किसान सेवा केंद्र में पहुंचा जहां पर न तो लोगों के बैठने के लिए कोई व्यवस्था थी। जो जगह उसे दी गई है वो भी काफी तंग है। वहां पर केवल एक समय में केवल दो ही लोग खड़े हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed