फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Administration demolishes more than 25 illegal constructions in Baba Ranadheer Colony, fatehabad

बाबा राणाधीर कॉलोनी में प्रशासन ने 25 से अधिक अवैध निर्माण गिराए

Wed, 22 Jan 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Administration demolishes more than 25 illegal constructions in Baba Ranadheer Colony, fatehabad
बाबा राणाधीर कॉलोनी में मकानों की चहारदीवारी तोड़ती जेबीसी मशीन। - फोटो : Fatehabad
भूना। उकलाना रोड पर बाबा राणाधीर कॉलोनी में जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अवैध निर्माणों पर पीला पंजा चलाया। इस दौरान कॉलोनी में लगभग 25 लकड़ी के कोयला प्लांट, रिहायशी मकान की चहारदीवारी व कोठी के लिए तैयार की गई नीव एवं डीपीसी को जेसीबी मशीन के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। कॉलोनी में लोग इसका विरोध करना चाहते थे, मगर पुलिसकर्मियों ने उन्हें नजदीक नहीं फटकने दिया।
विज्ञापन

उपायुक्त फतेहाबाद ने अवैध निर्माण गिरवाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं नायब तहसीलदार मनोहर लाल को नियुक्त किया गया था। जबकि जिला नगर योजनाकार जेपी खासा के नेतृत्व में अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई की गई। डीटीपी ने बताया कि उकलाना रोड पर लगभग 18 एकड़ में बाबा राणाधीर कॉलोनी को अवैध रूप से काटकर प्लाट बनाकर बेचा गया है। जिसमें लोगों द्वारा अवैध रूप से निर्माण किए जाने की शिकायत मिली थी। जिसका दो सप्ताह पहले मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान कई लकड़ी के कोयला प्लांट, चहारदीवारी व कई प्लाटों की नीव भरी हुई थी। अवैध निर्माण करने वाले लोगों को नोटिस देकर रोकने के लिए निवेदन किया गया था। मगर अवैध निर्माण कार्य पर रोक नहीं लगी तो बुधवार को टीम का गठन किया गया। इस मौके पर जिला नगर योजनाकार विभाग की लिपिक पुष्पा, सुरेश कुमार, पटवारी शीशपाल वर्मा, पुलिस टीम इंचार्ज खेताराम, कमल सुरालिया, विजय बसेरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पहले भी 15 नवंबर को निर्माण गिराने आई टीम पर हुआ था हमला
जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम गत 15 नवंबर 2019 को भी बाबा राणाधीर कॉलोनी में अवैध निर्माण रोकने के लिए आई थी। मगर पुलिस साथ में होने के कारण कॉलोनी के लोगों ने टीम पर हमला कर दिया था। जिसमे डीटीपी जेपी खासा के हाथ पर ईंट लग गई थी और गाड़ी के शीशे टूट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांति पूर्वक कार्रवाई हुई : डीटीपी
जिला टाउन प्लानिंग आफिसर जेपी खासा ने बताया कि बुधवार को बाबा राणाधीर कॉलोनी में अवैध निर्माण गिराए गए है। जिनमें कई लकड़ी कोयला बनाने के प्लांट भी शामिल थे। मगर चार घंटों की कार्रवाई के दौरान पूरी तरह शांति बनी रही। कॉलोनी में अवैध बनाए गए निर्माण हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed