फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Additional charge given to Sirsa CMO, division of duties of Deputy Civil Surgeon

Fatehabad News: सिरसा सीएमओ को दिया अतिरिक्त कार्यभार, उप सिविल सर्जन के कार्यभारों में बंटवारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Additional charge given to Sirsa CMO, division of duties of Deputy Civil Surgeon
फतेहाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग 26 दिनों बाद भी सिविल सर्जन स्थायी रूप से नियुक्त नहीं कर पाया है। सिविल सर्जन सिरसा डॉ. महेंद्र भादू को फतेहाबाद का अतिरिक्त कार्यभार दिया है। 21 दिसंबर को डॉ. सपना गहलावत के तबादले के बाद यहां पद खाली है। वहीं सिविल सर्जन कार्यालय को चलाने के लिए अफसरों को माथापच्ची करनी पड़ रही है। उप सिविल सर्जन के 9 में से खाली पड़े 8 पदों पर फील्ड के डॉक्टरों को अलग-अलग कार्यक्रम के चार्ज दिए गए हैं।
विज्ञापन

चार्ज को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय ने 10 दिन में दूसरी बार बंटवारा किया गया है और इसकी सूची जारी की गई है। पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. निरपाल को एनएचएम का काम सौंपा गया है। जिसमें डॉ. सुनीता सोखी भी मदद करेंगी। उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप गौरी के पदोन्नत होने के बाद सीनियर डेंटल सर्जन डॉ. लाजवंती को आयुष्मान भारत, आरबीएसके आदि के चार्ज दिए गए हैं। डॉ. अमित सैनी को टीबी कार्यक्रम के चार्ज दिए गए हैं। बतादें कि जिले में सिविल सर्जन का पद करीब 26 दिनों से खाली है। सीएमओ कार्यालय में उप सिविल सर्जन के भी 9 में से 8 पद खाली है। यहां तक अलग-अलग अस्पतालों में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों के 14 में से 13 पद खाली है।
विज्ञापन

इन चिकित्सकों को सौंपी गई ये जिम्मेदारी
अधिकारी-पद कार्यक्रम
डॉ संगीता मेहता, उप सिविल सर्जन : चेयरपर्सन दिव्यांग बोर्ड, ट्रेनिंग, हाउस अलॉटमेंट, एचआरएमएस, एचकेआरएनएल।
डॉ. लाजवंती, सीनियर डेंटल सर्जन : आरबीएसके, आयुष्मान भारत, डेंटल कैडर आदि।
डॉ. सुभाष, एएसएमओ : जन्म-मृत्यु पंजीकरण, एनसीडी, एनपीएचसीई।
डॉ. निरपाल, मेडिकल ऑफिसर : पीएनडीटी, एमएमआईवाई, एनएचएम आदि।
डॉ. अमित सैनी, मेडिकल ऑफिसर : एनटीईपी, आईडीएसपी, डीएसओ, एड्स आदि।
डॉ. जयप्रकाश, मेडिकल ऑफिसर : एनपीपीसीडी।
डॉ. कुलदीप चौधरी, मेडिकल ऑफिसर : डीआईओ, चाइल्ड हेल्थ, आरटीएस आदि।
मेजर डॉ. शरद तुली, डेंटल सर्जन : कोटपा, कोविड, फिट हेल्थ, निरोगी हरियाणा, ई संजीवनी।
डॉ. भरत, मेडिकल ऑफिसर : क्वालिटी।
डॉ. विष्णु मित्तल, नोडल ऑफिसर : डिजास्टर मैनेजमेंट।
महानिदेशक अगले सप्ताह कर सकते हैं कार्यक्रमों की समीक्षा
स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय की तरफ से टीबी को लेकर जिले का स्टेट आंतरिक मूल्यांकन होने जा रहा है। इस मूल्यांकन में 8 जिलों व मुख्यालय समेत 22 अधिकारी शामिल होंगे और सर्वे करेंगे। 23 से 25 जनवरी तक होने वाले मूल्यांकन में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. आरएस पूनियां भी आ सकते हैं और कार्यक्रमों की समीक्षा कर सकते हैं। हालांकि, डीजी पूनियां का कहना है कि अभी व्यस्त शेड्यूल के कारण प्लान नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिरसा के सिविल सर्जन को फतेहाबाद सीएमओ का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उन्हें निर्देश दिए जाएंगे कि यहां पर दवाइयों को लेकर जो कमी है उन्हें चेक करें और डिमांड भेंजे। जल्द ही स्थायी रूप से सिविल सर्जन की भी नियुक्ति हो जाएगी।
-डॉ. आरएस पूनिया, महानिदेशक, स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed