फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action will be taken against buildings that ignore fire safety standards.

Fatehabad News: फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी करने वाले भवनों पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against buildings that ignore fire safety standards.
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शहर के बड़े भवनों और व्यावसायिक परिसरों की फायर सेफ्टी व्यवस्था की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है उनके संचालकों को नियमानुसार नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में कई भवनों में कोचिंग सेंटर, अस्पताल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इनमें से काफी भवनों में फायर सेफ्टी के पर्याप्त प्रबंध नहीं होने की स्थिति सामने आई है। करीब 80 से 90 प्रतिशत भवनों के पास वर्तमान में फायर सेफ्टी एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) नहीं है। कई भवन संचालकों ने नक्शा पास करवाते समय एनओसी ली थी लेकिन बाद में उसका नवीनीकरण नहीं करवाया।
विज्ञापन


बैठक में डीसी ने शहर के पार्कों, चौकों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई से जुड़ीं शिकायतों का निर्धारित समय में समाधान किया जाए। समाधान शिविर, सीएम विंडो, एसएमजीटी और म्हारी सड़क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता से किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कूड़ा संग्रहण के लिए रूट मैपिंग, मैनपावर और अन्य व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। डीएमसी और संबंधित एसडीएम अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निगरानी करते हुए किसी भी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई सुनिश्चित करें।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed