फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action will also be taken against the mechanic who installed the firecracker silencer in the bullet bike

Fatehabad News: बुलेट बाइक में पटाखा साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्री पर भी होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Action will also be taken against the mechanic who installed the firecracker silencer in the bullet bike
बुलेट वाहन चालक का चालान करती यातायात पुलिस की टीम।
फतेहाबाद। बुलेट बाइक पर मॉडिफाइड और तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्रियों के खिलाफ एसपी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अब तक केवल ऐसे साइलेंसर का इस्तेमाल करने वाले चालकों पर ही जुर्माना लगाया जाता था या वाहन इंपाउड किया जाता था।
विज्ञापन

एसपी के आदेश के बाद बुलेट बाइक में साइलेंसर लगाने वाले मिस्त्री और उन्हें बेचने वाले विक्रेताओं पर भी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने यातायात पुलिस की बैठक में विशेष निर्देश जारी करते हुए कहा कि ऐसे कामों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ मामले दर्ज किए जाएं।
विज्ञापन

बता दें कि युवा बुलेट बाइक के साइलेंसर बदलवा रहे हैं और इससे पटाखे छोड़े जाते है, जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है। शहर के हिसार-सिरसा रोड, मॉडल टाउन, रतिया रोड, भट्टू रोड, जवाहर चौक, थाना रोड क्षेत्र में युवक बाइक के साइलेंसर से तेज ध्वनि छोड़ते हैं। लगातार शिकायतों के बाद ट्रैफिक पुलिस ने इन दो माह में करीब 110 बाइक के चालान किए और करीब 50 को जब्त किया है। बुलेट बाइक में मोडिफाइड साइलेंसर लगाने पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed