{"_id":"69af0588fd0d2bdb840ce078","slug":"action-teacher-relieved-of-duty-for-negligence-in-examination-duty-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-149867-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: कार्रवाई...परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षक को कार्यभार से मुक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: कार्रवाई...परीक्षा ड्यूटी में लापरवाही पर शिक्षक को कार्यभार से मुक्त किया
Mon, 09 Mar 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
रतिया में एसडीएम परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए स्त्रोत सूचना विभाग
रतिया। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की जारी परीक्षाओं के मद्देनजर एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने सोमवार को कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर अध्यापक को कार्यभार से मुक्त कर दिया।
एसडीएम ने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सदस्यों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण और नकल रहित सुनिश्चित करने के लिए सभी नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और भारती निकेतन स्कूल का निरीक्षण करते हुए सुरेंद्र सिंह ने स्टाफ को निर्देश दिए।
परीक्षा केंद्रों पर सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें और परीक्षा देने आए छात्रों की चेकिंग पूरी तरह से सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और स्टाफ अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाए।