फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Action taken against illegal water connections in Daulatpur; notices issued to 52 people

Fatehabad News: दौलतपुर में अवैध जल कनेक्शनों पर कार्रवाई, 52 लोगों को नोटिस जारी

Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 14 Jun 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Action taken against illegal water connections in Daulatpur; notices issued to 52 people
गांव दोलतपुर में पानी के कनेक्शन को लेकर ग्रामीणों को समझाते हुए कर्मचारी स्त्रोत विभाग
फतेहाबाद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने गांव दौलतपुर में पेयजल आपूर्ति में आ रही समस्याओं को लेकर अवैध और असुरक्षित जल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग की टीम ने गांव में घर-घर जाकर निरीक्षण किया और खुले व असुरक्षित पाए गए कनेक्शनों को बंद करवाने के लिए 52 लोगों को नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता बलविंद्र नैन ने बताया कि गांव में कई लोगों ने पेयजल लाइन पर अवैध और असुरक्षित कनेक्शन ले रखे थे जिसके कारण कई घरों तक पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच पा रहा था। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने अभियान चलाकर ऐसे कनेक्शनों की पहचान की और उन्हें दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में असुरक्षित जल कनेक्शनों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को पानी के सदुपयोग के लिए जागरूक किया जा रहा है। लोगों से अपने घरों के नलों पर टेप (स्टॉप कॉक) लगवाने की अपील की गई है, ताकि पानी की अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय कर्मचारियों ने ऐसे घरों को भी चिह्नित किया है जहां नलों पर टेप नहीं लगी हुई है। बीआरसी मदन सैनी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल का उपयोग कर वाहन धोने वाले सर्विस स्टेशनों को भी तुरंत बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान गांव में पेयजल लाइनों की लीकेज भी चिह्नित की गईं, जिन्हें जल्द ठीक कराया जाएगा। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि जसविंद्र, पंचायत सदस्य, विनोद कुमार, महेंद्र, सुशील, बिंदु, जोगिंद्र सहित विभागीय कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed