{"_id":"68fd13847c77bdc34c04bb25","slug":"acs-education-department-vineet-garg-visited-the-grain-market-of-fatehabad-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-142590-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग ने फतेहाबाद की अनाज मंडी का किया दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शिक्षा विभाग के एसीएस विनीत गर्ग ने फतेहाबाद की अनाज मंडी का किया दौरा
Sat, 25 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी का दौरा करते अधिकारी। सूचना विभाग
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) विनीत गर्ग ने अनाज मंडी का दौरा कर धान खरीद कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाओं और किसानों की सुविधाओं का जायजा लिया। गर्ग ने किसानों, आढ़तियों और खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की तथा मौके पर धान की आवक, तौल, गेट पास, उठान का निरीक्षण किया।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद प्रक्रिया सरकार द्वारा निर्धारित सभी मानकों के अनुसार पारदर्शी और सुचारु रूप से पूरी की जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल का समय पर और उचित मूल्य दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंडियों में साफ-सफाई, बिजली, पीने के पानी, शौचालय, तौल और उठान जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि खरीदी गई फसल का भुगतान निर्धारित समय सीमा में किसानों के खातों में सीधे हस्तांतरित किया जाए।
एसीएस ने धान अवशेष (पराली) प्रबंधन की स्थिति की भी समीक्षा की और कहा कि किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक किया जाए तथा जहां आवश्यकता हो, वहां सख्त कार्रवाई भी की जाए। दौरे के उपरांत विनीत गर्ग ने रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर खरीद कार्यों और अवशेष प्रबंधन की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को मंडियों और खेतों दोनों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बताया कि जिले में धान खरीद कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सभी मंडियों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो खरीद कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता के साथ-साथ सख्ती भी बरत रहा है, ताकि कोई भी धान के अवशेष न जला पाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया, एसडीएम आकाश शर्मा, राजेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विनीत जैन, डीडीए राजेश सिहाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।