{"_id":"65b677d8ad9bad50330106aa","slug":"accused-of-snatching-mobile-phone-arrested-10-cases-of-theft-and-snatching-solved-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-111892-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार, सुलझाई चोरी व स्नेचिंग की 10 वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मोबाइल छीनने का आरोपी गिरफ्तार, सुलझाई चोरी व स्नेचिंग की 10 वारदात
विज्ञापन
टोहाना। चोरी व स्नेचिंग मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल व छीना गया मोबाइल भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान गांव चंदडकलां निवासी रवि के तौर पर हुई है। थाना सदर प्रभारी देवीलाल के अनुसार आरोपी को कोर्ट ने पेश कर रिमांड लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कबूल की गई वारदात के बारे में पूछताछ करेगी, चोरी व छीना गया सामान बरामद करना तथा वारदात में शामिल उसके साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
थाना प्रभारी ने बताया कि सदर पुलिस ने गांव गुल्लरवाला निवासी व्यक्ति की शिकायत पर उसका मोबाइल छीन कर ले जाने का केस दर्ज किया था। शिकायत कर्ता ने बताया कि वह हेयर सैलून की दुकान करता है तथा जब वह अपने घर से दुकान पर आ रहा था तो उसी समय दो बाइक सवार युवक उसका मोबाइल फोन छीन कर ले गए थे। रिमांड के दौरान आरोपी से छीना गया मोबाइल फोन को बरामद कर लिया। पुलिस ने जब आरोपी से गहनता से पूछताछ की तो उसने चोरी, स्नेचिंग समेत 10 वारदातों का और खुलासा किया। पुलिस आरोपी को रविवार को एक अन्य वारदात के मामले में आरोपी को फिर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी ने कबूल की गई वारदातों बारे गहनता से पूछताछ, उसके साथी की गिरफ्तारी व चोरी व छिने गए सामान को बरामद किया जाएगा।