फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of occupying the house, case registered against three people

Fatehabad News: मकान पर कब्जा करने का आरोप, तीन लोगों पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Accused of occupying the house, case registered against three people
रतिया। शहर पुलिस ने गांव हमजापुर निवासी भजन सिंह की शिकायत पर गांव में बने उसके मकान व प्लाॅट पर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव हमजापुर निवासी भजन सिंह ने बताया कि वह कनाडा में रहता है और अक्सर आता-जाता रहता है।
विज्ञापन

भजन सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में उसने अपना एक मकान किराये पर दिया हुआ है तथा उस मकान में कब्जा करने की नियत से जरनैल सिंह व दर्शन सिंह अपने कुछ सहयोगियों के साथ मिलकर मकान की चहारदीवारी को तोड़ने लगे व गेट का पीलर भी तोड़ दिया। बरामदे की छत का बनेरा भी तोड़ने लगे। जिस पर किराये पर बैठे किरायेदार संजय ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उससे मारपीट करते हुए उसे कमरे में बंद कर दिया। इसकी सूचना संजय ने उसे दी तो वह अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा तो मौके पर मौजूद जरनैल सिंह, दर्शन, गंगा अपने साथियों के साथ उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। भजन सिंह की शिकायत पर जरनैल सिंह, दर्शन व गंगा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed