फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of firing and attacking over disputed property, accused taken into custody

Fatehabad News: विवादित प्रॉपर्टी को लेकर फायरिंग, हमला करने का आरोप, हिरासत में लिए गए आरोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Accused of firing and attacking over disputed property, accused taken into custody
फतेहाबाद के बीघड़ रोड पर लकड़ियों के गोदाम में फायरिंग मामले में जांच करते हुए पुलिस अ​धिकारी
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर एक टिंबर मर्चेट्स की दुकान पर शुक्रवार दोपहर को प्रॉपर्टी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष की तरफ से फायरिंग करने और दूसरे पक्ष की तरफ से हथियारों से हमला करने के एक-दूसरे पर आरोप लगाए हैं। वहीं मामले में गेट के बाहर से एक युवक द्वारा फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। मामले की सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने मौके से कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

टीम ने करीब एक घंटे तक दुकान व गोदाम में सर्च अभियान भी चलाया। मौके पर टीम को गद्दे बिछे मिले, इसके अलावा खाने-पीने का सामान भी मिला है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कई लोग यहां पहले से रुके हुए थे। मामले के मुताबिक एक पक्ष की महिला ने आरोप लगाया कि वह अपने बेटों के साथ प्रतिष्ठान पर आई थी और उन्होंने जैसे ही खोला तो यहां पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी और हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष की महिला ने पुलिस के सामने आरोप लगाया कि जबरदस्ती अंदर घुसकर हमला किया गया।
विज्ञापन

कोट
घटना की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंच गई थी। दो पक्षों का आपसी प्रॉपर्टी विवाद है। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। जांच में जो सामने आएगा उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणजीत सिंह, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed