फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of embezzlement of crores of rupees arrested from Mumbai

करोड़ों रुपये के गबन का आरोपी मुंबई से किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Accused of embezzlement of crores of rupees arrested from Mumbai
फतेहाबाद/टोहाना। करोड़ों के गबन व धोखाधड़ी के एक मामले में पिछले करीब पांच साल से फरार चल रहे आरोपी संदीप सिंगला निवासी टोहाना को आर्थिक अपराध शाखा, फतेहाबाद पुलिस की टीम ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। पूछताछ व नगदी बरामद करने के लिए पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन

आर्थिक आपराध शाखा इंचार्ज कपिल सिहाग ने बताया कि थाना शहर टोहाना पुलिस ने वर्ष 2017 को गांव म्योंद कलां, शक्करपुरा, दिवाना, करंडी, चिल्लेवाला, लांबा, रत्ताथेह, मुसाखेड़ा, टोहाना, बोडा, रतिया व जाखल मंडी के लोगों की शिकायत पर संदीप सिंगला व उसके लड़के सौरभ सिंगला निवासी भाटिया नगर टोहाना, अवतार सिंह निवासी बस्सी पठाना पंजाब, जगजीत सिंह उर्फ लाडी निवासी अमृतसर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोप था कि इन आरोपियों ने उनकी कंपनियों में पैसा लगाकर मोटा ब्याज मिलने का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये ऐंठ लिए और बाद में फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने गबन व धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज कर सौरभ व अवतार सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन संदीप फरार था। मामले में आरोपी को अदालत ने 27 मार्च 2020 को पीओ घोषित कर दिया था। मामले में सुराग जुटाते हुए आर्थिक अपराध शाखा फतेहाबाद इंचार्ज कपिल सिहाग व एसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एक और मामला भी दर्ज है। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed