फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of cyber fraud arrested from Faridabad, wires linked to Malaysia and China

Fatehabad News: फरीदाबाद से पकड़ा साइबर ठगी का आरोपी, मलयेशिया और चीन से जुड़े तार

Tue, 20 Aug 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 20 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused of cyber fraud arrested from Faridabad, wires linked to Malaysia and China
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
फतेहाबाद। साइबर अपराध थाना पुलिस ने ऑनलाइन कमाई का लालच देकर युवक से 39 लाख रुपये ठगने के आरोपी को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपी में दो लाख रुपये में चालू बैंक खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपी दो साल नौसेना में भी रह चुका है। मामले के तार मलयेशिया और चीन से जुड़े बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लुधियाना निवासी आरोपी रिजुल वालिया को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके चार दोस्त मलयेशिया में रहते हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इन्होंने चालू खाता उपलब्ध करवाने के लिए रिजुल से संपर्क किया। रिजुल ने मलयेशिया के गिरोह को दो लाख रुपये में चालू खाता उपलब्ध करवाया। इसके बाद चीन में मौजूद गिरोह के साथ मिलकर ठगी की। चीन में मौजूद गिरोह एप के जरिये ठगी करवा रहा है।
विज्ञापन

- खाताधारक को अपने साथ रखते थे आरोपी
पूछताछ में रिजुल ने पुलिस को बताया कि वह चालू खाता धारक को उत्तराखंड ले जाते थे और फिर खाते में आने वाली राशि को दूसरे खाते में जमा करवा देते थे। आरोपी बैंक खाता धारक से नेट बैंकिंग से संबंधित दस्तावेज ले लेते थे। पंजाब के खरड़ निवासी आरोपी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
साइबर अपराध थाना पुलिस ने सात मई को धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में गांव हमजापुर निवासी जरनैल सिंह ने बताया था कि उन्हें सोशल मीडिया एप पर लालच देकर फंसाया गया। इसके लिए उनके टेलीग्राम एप पर एक संदेश आया, जिसमें कहा गया कि अगर वह ऑनलाइन काम करना चाहता है तो कंपनी की वेबसाइट mahindranow.com और workmahindra.com पर उनकी संपत्तियों का ऑनलाइन प्रचार करना है। इसके बदले में कंपनी उसे कमीशन देगी। इसलिए उन्होंने ऑनलाइन कंपनी को ज्वाइन कर काम शुरू कर दिया। लक्ष्य पूरा करने के नाम पर उनसे 29 मार्च से पांच अप्रैल तक कुल 39,16,610 रुपये जमा करवा लिए गए। जब उन्होंने रुपये वापस मांगे तो नहीं लौटाए गए। उनसे करीब 12 लेन-देन करवा 39 लाख रुपये की ठगी की गई।

साइबर अपराध थाने में दर्ज मामले
वर्ष मामले दर्ज हुए
2022 01
2023 18
2024 26

लक्ष्य पूरा करने के नाम पर गांव हमजापुर निवासी युवक के साथ 39 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की गई। मामले में साइबर अपराध थाना पुलिस ने फरीदाबाद से एक आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश करके सात दिन के रिमांड पर लिया गया है।
-सतीश कुमार, प्रभारी, साइबर अपराध थाना, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed