{"_id":"6986332102c62671a4072573","slug":"accused-of-cheating-rs-75900-arrested-from-west-bengal-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-148173-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: `75,900 की ठगी का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: `75,900 की ठगी का आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया
Fri, 06 Feb 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 06 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। साइबर थाना की टीम ने 75,900 रुपये की ऑनलाइन ठगी के मामले में चौथे आरोपी गौतम बासु मलिक को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया है। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल देव ने बताया कि जोगिंद्र कुमार ने इस ठगी के बारे में शिकायत दी थी।
जोगिंद्र के अनुसार 9 दिसंबर 2024 को उसके मोबाइल पर एक लिंक आया। उस पर क्लिक करते ही एपीके फाइल डाउनलोड हो गई। इससे उसके फोन का एक्सेस ठगों के पास चला गया।
इसके बाद उसके एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 75,900 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली गई। इस मामले में पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब पुलिस टीम ने चौथे आरोपी गौतम बासु मलिक निवासी रवींद्र नगर, उत्तर 24 परगना, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया है।