फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of cheating money by making fake calls arrested from Nuh, 11 debit cards and checkbooks recovered

Fatehabad: फर्जी कॉल कर रुपये ठगने का आरोपी नूंह से गिरफ्तार, 11 डेबिट कार्ड कार्ड और चेकबुक बरामद

Mon, 01 May 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 May 2023 01:01 AM IST
सार

एटीएम से रुपये निकालने की एवज में गिरोह सदस्य को 10 फीसदी कमीशन मिलता था। कोरोना में लॉकडाउन के दौरान ठगी शुरू की थी।

विज्ञापन
Accused of cheating money by making fake calls arrested from Nuh, 11 debit cards and checkbooks recovered
फतेहाबाद में साइबर ठगी मामले में पकड़ा गया आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

विस्तार

फतेहाबाद। फर्जी फोन कॉल कर लोगों को अपना शिकार बनाने वाले गिरोह का साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए नूंह जिले में छापे मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान जाहुल निवासी गांव पापड़ा, थाना पिनगवां जिला नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से अलग-अलग बैंकों के 11 डेबिट कार्ड, 5 हजार रुपये कैश, 3 चेकबुक, 1 पीओएस मशीन, 1 टैब, 2 मोबाइल फोन व 4 मोबाइल फोनों के खाली बॉक्स बरामद किए हैं।

विज्ञापन


जांच अधिकारी एसआई उमेद ने बताया कि इस बारे में साइबर पुलिस ने 30 मार्च को टिब्बा कॉलोनी रतिया निवासी विक्की दामड़ी नामक युवक की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायत में विक्की ने बताया था कि उसकी सब्जी मंडी रतिया में दुकान है।
विज्ञापन


5 दिसंबर 2022 को उसके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह शर्मा जी बोल रहा है और उसे कुछ पैसों की जरूरत है। वह उसे पैसे दे दे, वह थोड़ी देर में यह पैसे लौटा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्की ने बताया कि उसे लगा कि फोन करने वाला उसका ग्राहक शर्मा जी है, जिसे वह अच्छी तरह जानता है। फोन करने वाले की बातों में आकर उसने तीन बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल 95 हजार रुपये उसको ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने उसे एक और नंबर दिया जिस पर उसने 6 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

कुछ देर बाद जब उसने उस नंबर पर फोन किया तो आरोपी ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। इस पर जब उसने अपने ग्राहक राकेश शर्मा से बात की तो उसने किसी तरह से पैसे मांगने की बात से इंकार कर दिया। विक्की ने बताया कि जब उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर सूचना दी। इस मामले में साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मामले में अहम सुराग जुटाते हुए नूंह के गांव पापड़ा में छापेमारी की और युवक को उसके घर से काबू कर लिया।

10 प्रतिशत कमीशन पर एटीएम से पैसे निकालता था युवक
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए युवक ने बताया कि धोखाधड़ी के ऐसे मामलों को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी उसे एटीएम कार्ड देता था, जिसके बाद वह मेवात एरिया में विभिन्न एटीएम से पैसे निकालते थे। इसके एवज में उसे निकाली गई राशि का 10 प्रतिशत कमीशन मिलता था। वह कोरोना काल में लगे लॉकडाउन के समय से यह काम कर रहा है और अब तक विभिन्न एटीएम से लाखों रुपये निकाल चुका है।


आरोपी युवक को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। इस मामले फतेहाबाद पुलिस मुख्य आरोपी की धरपकड़ के प्रयासों में जुटी है। पकड़े गए आरोपी अन्य जिलों में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। -उमेद सिंह, जांच अधिकारी, साइबर क्राइम थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed