फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Businessman's body found in suspicious circumstances at the home of a woman he regarded as a sister

Pithoragarh News: मुंहबोली बहन के घर संदिग्ध हालात में मिला व्यापारी का शव

Tue, 22 Sep 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 22 Sep 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Businessman's body found in suspicious circumstances at the home of a woman he regarded as a sister
पिथौरागढ़। नगर में आभूषणों की दुकान चलाने वाले 60 वर्षीय एक व्यापारी का शव उनकी मुंहबोली बहन के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से लोहाघाट के पुलहिंडोला और हाल पितरौटा निवासी गोविंद लाल वर्मा पुत्र दिवंगत राम लाल वर्मा पिथौरागढ़ नगर में आभूषण की दुकान का संचालन करते थे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह उनका शव टकाना निवासी शीला देवी के मकान के आंगन की जाली में फंदे से लटकता हुआ मिला। सुबह जब सफाई कर्मी कूड़ा उठाने वहां पहुंचा, तो उसने शव को देखकर तुरंत मकान मालकिन शीला देवी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पूछताछ में शीला देवी ने बताया कि गोविंद लाल उनके मुंहबोले भाई थे और सोमवार रात उनके घर आए थे। भोजन करने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे। व्यापारी ने यह कदम क्यों उठाया, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed