{"_id":"687936d2d1de6914810a8e12","slug":"accused-of-cheating-35-lakhs-by-sending-a-person-to-canada-on-a-tourist-visa-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-137100-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजकर 35 लाख ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजकर 35 लाख ठगने का आरोप
Thu, 17 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 17 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
जाखल। पुलिस ने एक परिवार को विदेश भेजने का झांसा देकर 35 लाख रुपये ठगने के आरोपी हरपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को प्रारंभिक पूछताछ के बाद जमानत पर रिहा कर दिया।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 30 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सिरसा के बेगू रोड प्रीत नगर की गली 4 में रहने वाले सतपाल सिंह ने पिछले साल 28 जुलाई को शिकायत दी थी कि उसके परिवार को कनाडा भेजने के लिए जाखल मंडी स्थित प्रो क्विक वीजा इमीग्रेशन वीजा एजेंसी के संचालक हरपाल सिंह से बात की थी।
आरोप है कि आरोपी हरपाल ने उसके तीनों पारिवारिक सदस्यों को कनाडा में वर्क परमिट का वीजा लगवा देने का आश्वासन दिया था। इसके लिए उसने 35 लाख रुपये की मांग की। उन्होंने आरोपी को 35 लाख रकम दे दिए। आरोप है कि हरपाल ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसके परिवार को वर्क परमिट की जगह टूरिस्ट वीजा पर कनाडा भेजकर धोखाधड़ी की है।