फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused of blackmailing student caught

नशे के लिए दसवीं कक्षा की छात्रा को किया था ब्लैकमेल, आरोपी पकड़ा

Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Accused of blackmailing student caught
शहर के शिव चौक निवासी दसवीं कक्षा की छात्रा को ब्लैकमेल करने के मामले में पुलिस ने ऑफिसर कॉलोनी निवासी आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की उम्र 23 साल है जो कि 15 साल की छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था। मामले में पुलिस ने आरोपी से एक हजार रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पूछताछ में सामने आया है कि नहर कॉलोनी निवासी एक युवक भी मामले में शामिल है। उसके पास सोने की चेन है। आरोपी को शहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शहर पुलिस ने शिव चौक निवासी महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है और वह दिसंबर माह में आनलाइन कक्षा लगा रही थी। इस दौरान आरोपी राहुल बेटी को फोन पर तंग करने लगा और बात करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने रिकॉर्डिंग वायरल करने की धमकी देकर घर से सोने की चेन और पांच हजार रुपये की नकदी मंगवा ली। जांच अधिकारी एसआई जुगलाल का कहना है कि मामले में शामिल दूसरे आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed