फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused Kunal did a deal for 18 lakhs to get eight lakh rupees trapped in the clerk's paper

क्लर्क के पेपर में फंसे आठ लाख रुपये निकलवाने के लिए 18 लाख में आरोपी कुनाल ने की थी डील

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Accused Kunal did a deal for 18 lakhs to get eight lakh rupees trapped in the clerk's paper
परीक्षा पास करवाने के मामले में पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस। - फोटो : Fatehabad
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित पुरुष सिपाही भर्ती परीक्षा की आंसर-की लीक होने के तार फतेहाबाद से जुड़े होने के मामले में शहर पुलिस ने मुख्य मास्टरमाइंड कैथल निवासी भानसिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में दो आरोपियों को शनिवार को ही काबू कर लिया गया था। मामले में लक्ष्य अकादमी संचालक गांव अयाल्की निवासी सतीश तथा गांव दरियापुर निवासी कुनाल शामिल है। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि गांव दरियापुर निवासी आरोपी कुनाल ने कैथल के मास्टरमाइंड भानसिंह के पास फंसे आठ लाख रुपये निकलवाने के लिए 18 लाख में पुलिस सिपाही परीक्षा पास करवाने की डील की थी। आरोपी कुनाल अपने आठ लाख रुपये निकलवाने के चक्कर में भानसिंह के साथ मिलकर सेटिंग कर रहा था, लेकिन वह खुद ही फंस गया। आरोपी कुनाल ने पत्नी की क्लर्क की परीक्षा पास करवाने के लिए आरोपी भानसिंह को आठ लाख रुपये दिए थे लेकिन उसकी पत्नी परीक्षा पास नहीं कर पाई। कैथल निवासी आरोपी भानसिंह ने कुनाल को कहा था कि वह आठ लाख रुपये लेना चाहता है तो वह किसी की भी सिपाही भर्ती परीक्षा पास करवा देगा। अब आरोपी कुनाल कैथल के भा सिंह से अपने आठ लाख रुपये निकलवाने के लिए जांडवाला सोत्तर निवासी विरेंद्र से परीक्षा पास करवाने के लिए 18 लाख रुपये मांगे थे। अकादमी से ही सेटिंग करवाने का खेल शुरू हुआ था।
विज्ञापन

ये है मामला
पुलिस को दी शिकायत में जांडवाला सोत्तर निवासी विरेंद्र ने बताया कि उसने हरियाणा पुलिस भर्ती लिए के फार्म भरा हुआ था। किसी ने उसे बताया कि लक्ष्य अकादमी संचालक गांव अयाल्की निवासी सतीश रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। चार अगस्त को वह सतीश से सिपाही परीक्षा का पेपर पास करवाने और नौकरी लगवाने के लिए मिला। उसने कहा कि गांव दरियापुर निवासी कुनाल रुपये लेकर नौकरी लगवाता है। 6 अगस्त को वह दोबारा लक्ष्य अकादमी पर गया तो यहां पर सतीश ने उसे कुनाल से मिलवाया। यहां पर दोनों ने कहा कि पेपर पास करवाकर नौकरी लगवा देंगे लेकिन इसके लिए 18 लाख रुपये देने होंगे। उसने व्हाट्एप के जरिये सारी जानकारी उक्त लोगों को दे दी। उसका सिरसा में गुरुनानक स्कूल में पेपर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर में मदद नहीं की तो हुआ खुलासा
पुलिस को दी शिकायत में विरेंद्र ने बताया कि आरोपियों ने उसे कहा था कि वह सिरसा में भी उसका पेपर करवा देंगे। लेकिन वह सिरसा में उसकी उन्होंने कोई मदद नहीं की। आरोपी षड्यंत्र के जरिये उसे झांसा देकर 18 लाख रुपये की ठगी करना चाहते थे।
फतेहाबाद से मिले इनपुट से कैथल में पकड़े गए आरोपी
पुलिस को लक्ष्य अकादमी सतीश कुमार के बारे में पहले ही जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने जांच शुरू की तो गिरोह में कई लोग शामिल मिले। फतेहाबाद पुलिस ने कैथल पुलिस को इनपुट दिया। यहां से मिले इनपुट के आधार पर छापे मारे तो पेपर पास करवाने के घूम रहे गिरोह के सदस्य पकड़े गए।

कोट
गांव जांड़वाला सोत्तर के विरेंद्र से शिकायत मिली थी, उसने बताया था कि लक्ष्य अकादमी संचालक सतीश और दरियापुर निवासी कुनाल 18 लाख रुपये में पेपर पास करवाने और नौकरी लगवाने के लिए मांगे। आरोपियों ने पेपर के दौरान कोई मदद नहीं की हालांकि डील में उसका कोई लेनदेन नहीं हुआ। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
- दलजीत सिंह बैनीवाल, डीएसपी।

परीक्षा पास करवाने के मामले में पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।

परीक्षा पास करवाने के मामले में पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed