{"_id":"66425e267f896552cc09a8ba","slug":"accused-involved-in-murder-of-youth-in-village-rattakheda-arrested-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-116736-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव रत्ताखेड़ा में युवक की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव रत्ताखेड़ा में युवक की हत्या में शामिल आरोपी गिरफ्तार
Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 14 May 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में रविवार सुबह पुरानी रंजिश के चलते 21 वर्षीय युवक की बेरहमी से तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या करने के मामले में शहर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपियों में से दो नाबालिग हैं।
शहर थाना प्रभारी जय सिंह ने बताया कि आरोपी सूरज को अदालत में पेश किया गया है, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरे आरोपी की उम्र 17 वर्ष व तीसरे की उम्र 15 वर्ष होने के चलते दोनों को करनाल व अंबाला बाल सुधार गृह में भेज दिया गया है। मामले में मुख्य आरोपी सूरज ने पुरानी रंजिश के चलते हत्या करने की बात स्वीकार की है।
गौरतलब है कि गांव रत्ताखेड़ा से तामसपुरा की तरफ जाने वाले रजबहा के पास शमशेर सिंह के छोटे बेटे आकाशदीप (21) की कापों से गले पर वार कर हत्या कर दी गई थी। कापे के वार से गर्दन आधी कट चुकी थी। आकाशदीप अविवाहित था। रविवार सुबह पशुओं को पानी पिलाने के लिए गांव में बनी छोटी नहर पर गया, उस समय उसकी हत्या की गई। पुलिस ने शमशेर सिंह की शिकायत पर उसके ही भतीजे गांव बरसीन निवासी सूरज, उसके भाई व एक अन्य युवक के खिलाफ केस दर्ज किया था।