फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Accused arrested with one kg of opium

एक किलो अफीम के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested with one kg of opium
गांव गोरखपुर के पास सीआईए पुलिस ने सोमवार देर सायं मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति से 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी अजायब सिंह मौके पर पहुंचे। पूछताछ में आरोपी युवक की पहचान गोरखपुर निवासी सोनू कुमार उर्फ काला के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पत्रकारवार्ता में डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को गोरखपुर के पास भाखड़ा नहर के पुल पर स्पेशल स्टाफ फतेहाबाद टीम के इंचार्ज अशोक कुमार के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ विशेष मुहिम के तहत नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक युवक मोटरसाइकिल लेकर गोरखपुर से भूना की तरफ आ रहा था। नहर पुल पर पुलिस व गाड़ी को देखकर बाइक वापस मोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके नहर की पटरी पर काबू कर लिया। सीआईए इंचार्ज ने नशीला पदार्थ होने की सूचना डीएसपी अजायब सिंह को दी। डीएसपी तुरंत मौके पर पहुंचे और उनकी देखरेख में तलाशी लेने पर एक किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मंगलवार को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। थाना कपिल कुमार सिहाग ने बताया कि सोनूू कुमार उर्फ काला को और कोर्ट से एक दिन के रिमांड पर लिया है और नशे से संबंधित मामले की पूछताछ की जाएगी। आरोपी अफीम कहां से लेकर आया था, इसके बारे में भी जानकारी लेकर नशे के मुख्य सरगना पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed