{"_id":"68e29703cf17c0ac900249ea","slug":"accused-arrested-in-fake-birth-certificate-case-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-141550-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र प्रकरण में आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Oct 2025 09:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 05 Oct 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में पुलिस ने सिरसा जिले के कर्मगढ़ निवासी आरोपी जगदीश प्रसाद सैनी को गिरफ्तार कर मोबाइल फोन बरामद किया है। इस मामले में पहले भी एक आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है।
जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि अदालत के आदेश पर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का मामला 5 जुलाई 2024 को दर्ज किया गया था। पुलिस जांच के दौरान पाया गया कि आवेदक रीना ने अपने आवेदन के साथ प्रस्तुत फर्जी जन्म प्रमाणपत्र लगाया है। जांच के दौरान आरोपी जगदीश प्रसाद सैनी की संलिप्तता सामने आई, जो कि इस फर्जी दस्तावेज तैयार करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को काबू कर लिया और उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया है।